भारत की ऐसे लोकेशन जहां की खूबसूरती है सबसे निराली, बॉलीवुड डायरेक्टर्स की है पहली पसन्द,आप भी जरूर घूमें

भारत में ऐसी कुछ जगह है, जहां मेकर्स अपनी फिल्मों की शूटिंग करने से पीछे नहीं हटते. इन जगहों की खूबसूरती देखकर आपका मन भी यहां जाने का करने लगेगा. आप भी इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते है.

बॉलीवुड फिल्मों में एक अच्छा लोकेशन बहुत मायने रखता है. फिल्मों में खूबसूरत लोकेशन आपको उस जगह के बारे में जानने और वहां घूमने के लिए आपको मजबूर कर देते है. मेकर्स अपने फिल्म की शूटिंग भारत में एक से बढ़कर एक जगहों पर करते है. कुछ लोकेशन तो मेकर्स के फेवरेट है और वहां पर कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग हुई है. चलिए भारत के कुछ पॉपुलर बॉलीवुड लोकेशंस के बारे में आपको बताते है.

Coorg

कुर्ग कर्नाटक का एक बेहद खूबसूरत जगह है. इसे ‘दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड’ कहा जाता है. कॉफी के बागानों की खुशबू, चिड़ियों की गूंजती आवाज, खूब सारे पेड़ इसे और भी खूबसूरत बनाते है. नेचर लवर्स के लिए ये भी ये एक अच्छी जगह है. यहां ट्रेकिंग से लेकर रिवर राफ्टिंग सबकुछ है. ये मेकर्स के लिए फिल्म शूटिंग के लिए फेवरेट जगह है. यहां Gaalipata, Saath Khoon Maaf, Mungaru Male, Muttinahara शूट हुई है.

Also Read: Bigg Boss 16: पेट डॉग की मौत की खबर सुन फूट-फूट कर रोने लगी टीना दत्ता, इस शख्स ने एक्ट्रेस को संभाला

Goa

गोवा एक पर्यटन स्थल के साथ- साथ मेकर्स के बीच काफी लोकप्रिय है. खूबसूरत बीच, कई सारे फोर्ट, नाइट लाइफ और बीच पार्टीज लोगों को यहां अट्रैक्ट करते है. यहां का अगुआड़ा फोर्ट शूटिंग के लिए काफी पॉपुलर है, जहां पर कई फिल्मों की शूटिंग हुई है. यहां पर सिंघम फिल्म का एक सीन शूट हुआ था. आपने इस जगह को एक्सपलोर नहीं किया है तो जरुरू करें.

Munnar

मुन्नार का खूबसूरत लोकेशन आप एक बार देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे. यहां पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के पॉपुलर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का गाना ‘कश्मीर तू, मैं कन्याकुमारी’ की शूटिंग में दिखाया गया है. उस गाने में आपने तो देखा ही होगा मुन्नार बेहद हसीन वादियों वाली जगह है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >