Top 5 Villain: इन एक्टर्स ने बड़े पर्दे पर खलनायक के किरदार से मचायी दहशत, खौफनाक लुक से दर्शकों के उड़ाए होश

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में है, जिसमें हीरो के रहते हुए भी विलेन सारा लाइमलाइट ले जाता है. ये खलनायक जब बड़े पर्दे पर आते हैं तो दर्शक उनके लिए तालियां बजाने से पीछे नहीं हटते. आज आपको ऐसे 5 विलेन के बारे में बताते हैं, जो काफी पॉपुलर हुए.

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में है, जिसमें हीरो पर विलेन भारी पड़ते दिखे हैं. ये एक्टर्स विलेन का रोल निभाकर खूब लोकप्रिय हुए है.

Animal

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने एनिमल के साथ वापसी की. बॉबी ने मूवी में अबरार का रोल निभाया था, जो ना बोल सकता सकता था और ना सुन सकता था. उनका किरदार छोटा था, लेकिन फिर भी इस किरदार में वो छा गए थे. खलनायक के रोल में वो काफी पॉपुलर हुए. बता दें कि मूवी में रणबीर कपूर और अनिल कपूर भी थे. मूवी ब्लॉकबस्टर थी.

संजय दत्त ने हीरो के साथ-साथ कई फिल्मों में विलेन का रोल निभाया है. साल 2023 में आई फिल्म लियो में संजय ने अपने नेगेटिव किरदार से सबको डरा दिया था. फिल्म में थलपति विजय थे और इसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था. उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था.

Padmaavat

फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह ने खतरनाक शासक अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था. इस रोल में वो काफी भयानक दिखे थे. स्क्रीन पर उन्हें देखकर फैंस के होश उड़ गए थे. इस किरदार से उन्होंने खूब लोकप्रियता बटोरी थी. फिल्म में शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण ने मुख्य रोल प्ले किया था.

Tiger 3

टाइगर 3 में इमरान हाशमी विलेन बने थे. सलमान खान और कैटरीना कैफ के अपोजिट वो दिखे. उनके किरदार का फिल्म में आतिश नाम था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और उनके रोल को दर्शकों से खूब प्यार मिला था.

Emraan Hashmi Birthday: इस वजह से नाम बदलकर इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू, जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

शाहरुख खान की फिल्म डर आपको याद होगी. ये फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी. मूवी में किंग खान ने विलेन का रोल निभाया था और इस किरदार को ऐसा उन्होंने निभाया था कि आज भी लोग उसे याद करते हैं. इसमें सनी देओल लीड एक्टर थे, लेकिन सारी तारीफें शाहरुख बटोर ले गए थे.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गुरुचरण सिंह के लापता होने पर परेशान हुई जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, कहा- ये शॉकिंग है और…

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी कहेगी ईशान से I LOVE YOU, प्यार के बदले मिलेगा उसे थप्पड़, आएगा शॉकिंग ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >