Tiger 3: सलमान खान ने टाइगर 3 के लिए ली भारी भरकम फीस, कैटरीना कैफ-इमरान हाशमी को भी मिले करोड़ों

Tiger 3 Cast Fees: टाइगर 3 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. मूवी ने तीन दिनों में 150 करोड़ की कमाई कर ली है और गदर 2 और जवान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. फिल्म इस वीकेंड तक 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. सलमान खान, कैटरीना कैफ और अन्य कलाकारों ने अपने किरदारों के लिए भारी भरकम फीस ली है.

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर की टाइगर 3 दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. यह वाईआरएफ की स्पाई-वर्स की सुपरहिट टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. पिछली दो किश्तें, एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है जबरदस्त हिट रहीं और टाइगर 3 से भी उम्मीदें कम नहीं हैं. एक्शन-थ्रिलर ने भारत में अपने शुरुआती दिन में सभी भाषाओं में 44.50 रुपये की कमाई की. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे दिन यानी 14 नवंबर को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 42.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.भारत में अब ‘टाइगर 3’ का कुल कलेक्शन 146 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म को कुल मिलाकर 33.54 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म में सलमान खान अविनाश सिंह उर्फ ​​टाइगर का किरदार निभा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने रोल के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा फीस ली है. टाइगर 3 में जोया हुमैनी सिंह राठौड़ के रूप में कैटरीना कैफ इस भूमिका के लिए 10 करोड़ रुपये ले रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >