इस क्रिकेटर ने अनुष्का शर्मा को बताया अपना फेवरेट, विराट कोहली से नहीं है कोई कनेक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस के लिए जमकर पसीना बहा रही है. इसमें वो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही है. इस बीच झूलन ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए बड़ी बात कह दी है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस को लेकर लाइमलाइट में है. इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस जमकर मेहनत कर रही है. अक्सर वो फिल्म को लेकर तसवीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है. इस मूवी में वो तेज गेंदबाजी क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रोल में दिखाई देंगी. इस बीच झूलन ने यूजर के एक सवाल पर अनुष्का का नाम लेते हुए जवाब दिया, जो अब वायरल हो रहा है.

झूलन गोस्वामी फेवरेट हैं अनुष्का शर्मा

दरअसल, क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने फैंस के लिए आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था. इसमें झूलन से एक फैन ने अनुष्का शर्मा के लिए एक शब्द लिखने के लिए कहा. इसपर क्रिकेटर ने लिखा, फेवरेट. उनके इस जवाब को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी में लगाई. साथ ही रेड हार्ट वाला इमोजी भी बनाया.

मुंबई एयरपोर्ट पर इससे मिली अनुष्का शर्मा

अनुपम खेर ने अनुष्का शर्मा और उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ तसवीरें पोस्ट की. अनुपम उन दोनों से मुंबई एयरपोर्ट पर मिले. एक्टर ने उनके साथ तसवीर शेयर कर लिखा, “एयरपोर्ट लाउंज में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई! उनकी गर्मजोशी बेहद खूबसूरत थी! फोटोज में तीनों काफी खुश दिख रहे थे.

इसी महीने विराट कोहली का जन्मदिन था. विराट के बर्थडे पर अनुष्का शर्मा ने कई क्रिकेटर की कई अनसीन फोटोज पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, ‘यह आपका जन्मदिन है माय लव, तो जाहिर है मैं इस पोस्ट के लिए आपके सबसे अच्छे एंगल्स और तस्वीरें चुनती हूं. हर तरह, रूप और फॉर्म में आपके लिए प्यार. वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस के लिए वो जमकर पसीना बहा रही है. इस फिल्म से वो काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी. पिछली बार एक्ट्रेस फिल्म जीरो में नजर आई थी, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान थे.

Also Read: विराट कोहली के बर्थडे सेलिब्रेशन का प्लान हुआ फेल! अनुष्का शर्मा के हाथ से गिरा केक और…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >