Kangana Ranaut के प्यार में पागल था बॉलीवुड का ये एक्टर, शादी करने के लिए पत्नी को छोड़ने के लिए था तैयार!

कंगना रनौत बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस है और उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है. उनकी पर्सनल लाइफ भी टॉक ऑफ दी टाउन रही है. उन्होंने जिन्हें डेट किया, उनके बारे में सब जानते है. लेकिन एक एक्टर उनसे शादी करना चाहता था.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर कंगना रनौत निर्मित फिल्म टीकू वेड्स शेरू में सह-कलाकार हैं. इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस की सराहना हो रही है. फिल्मों को छोड़कर उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा है, जिसमें ऋतिक रोशन और अध्ययन सुमन है. हालांकि दोनों के साथ उनका रिश्ता चला नहीं. लेकिन क्या आप जानते है कि एक्ट्रेस के प्यार में अनिल कपूर पागल थे और वो उनसे शादी भी करना चाहते थे. चलिए पूरा किस्सा आपको बताते है.

कंगना रनौत से शादी करना चाहते थे अनिल कपूर

अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर की शादी को कई साल हो चुके. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2011 में दोनों के बीच अनबन की खबरें उस समय सामने आई, जब एक्टर ने करण जौहर के सेलिब्रिटी टॉक शो कॉफ़ी विद करण में कंगना रनौत का नाम लिया था. हुआ यूं था कि करण ने उनसे उस महिला का नाम बताने के लिए कहा था जिसके लिए वह अपनी पत्नी सुनीता कपूर को छोड़ देंगे. इसपर अनिल ने मजाकिया अंदाज में कंगना का नाम लिया था.

कंगना का था ऐसा रिएक्शन

कॉफी विद करण में अनिल कपूर के साथ-साथ कंगना रनौत और संजय दत्त गेस्ट के तौर पर नजर आए थे. ऐसे में अनिल का जवाब सुनकर एक्ट्रेस उस समय शरमा गई थी. तो आपको बता दें कि एक्टर ने मजाक में उनका नाम लिया था. वहीं, अनिल और उनकी पत्नी सुनीता की शादी को पूरे 50 साल हो गए. अनिल ने 1984 में सुनीता से शादी की. वे सोनम कपूर, हर्ष वर्धन कपूर और निर्माता रिया कपूर के माता-पिता हैं.

Also Read: इन 5 सीक्वल फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस, सनी देओल- अजय देवगन की फिल्म लिस्ट में है शामिल

कंगना रनौत की फिल्में

कंगना रनौत की फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस तेजस, इमरजेंसी, चंद्रमुखी 2 और सीता: द रीइंकार्नेशन में नजर आएंगी. हाल ही में इमरजेंसी का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी. इमरजेंसी 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टीजर को दर्शकों ने काफी पसन्द किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >