They Call Him OG: फिल्म निर्माता सुजीत ने पवन कल्याण की ‘ओजी’ से अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ की तुलना पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे नुकसान होता है

They Call Him OG: पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ और अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ के बीच हो रही तुलना पर निर्देशक सुजीत ने अपनी चुप्पी तोड़ी. जानें उन्होंने क्या कुछ कहा है.

They Call Him OG: पवन कल्याण की नई फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ इमरान हाशमी, अर्जुन दास और श्रीया रेड्डी नजर आ रहे हैं. यह कहानी एक ऐसे पूर्व गैंगस्टर की है, जिसे मजबूरी में रिटायरमेंट से बाहर आना पड़ता है, फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिनों में ही दुनिया भर में ₹171 करोड़ की कमाई कर ली है.

इस बीच अब हाल ही में फिल्म निर्माता सुजीत ने अपनी फिल्म ओजी और अजित कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली, जिसने दुनिया भर में ₹248 करोड़ की कमाई की, के बीच हो रही तुलना पर चुप्पी तोड़ी है. आइए पूरी डिटेल बताते हैं.

दोनों फिल्मों के बीच की समानताओं पर सुजीत ने क्या कहा?

आइडलब्रेन को दिए इंटरव्यू में सुजीत ने कहा कि ओजी की कहानी उन्होंने बहुत पहले लिख ली थी, जब तक गुड बैड अग्ली पर काम शुरू भी नहीं हुआ था. उन्होंने बताया कि “मैंने ओजी का टीजर तब रिलीज किया था जब उन्होंने गुड बैड अग्ली के लिए भी लिखना शुरू नहीं किया था. मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानता हूं. आदिक मुझे सचमुच प्यार करते हैं, जब मैंने साहो बनाई थी, तब उन्होंने मुझे एक लंबा संदेश भेजा था.”

“उन्होंने मुझे मैसेज करके बताया था कि वह मेरे काम के वाकई सबसे बड़े प्रशंसक हैं. मैं उन्हें उनकी पहली फिल्म, त्रिशा इलाना नयनतारा, से जानता हूं. मैंने उन्हें फिल्म के लिए फीडबैक भी दिया था. इसलिए, मुझे पता है कि उन्होंने तब कहानी लिखना भी शुरू नहीं किया था.”

ओजी और गुड बैड अग्ली की तुलना पर फिल्म निर्माता ने क्या कहा?

निर्देशक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “जब कोई दूसरी फिल्म पहले रिलीज हो जाती है और मेरी बाद में आती है, तो लोगों को लगता है कि हमने कॉपी किया है. उनकी फिल्म में ‘OG संभवम’ नाम का गाना भी पहले आया. इसका नुकसान मुझे उठाना पड़ता है. लेकिन मुझे खुशी है कि अजित की फिल्म को भी अच्छी सफलता मिली. मुझे अजित बहुत पसंद हैं.”

बता दें कि ओजी 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जबकि ‘दे कॉल हिम ओजी’ इसी साल अप्रैल में आई थी.

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की अंजलि मेहता ने शो का हिस्सा बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- खुद को भाग्यशाली मानती हूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >