The Raja Saab Release Date: प्रभास की ‘द राजा साब’ की रिलीज डेट हुई फाइनल, जानें कब आएगी सिनेमाघरों में

The Raja Saab Release Date: प्रभास स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ कब रिलीज होगी, इससे राज हट गया है. फिल्म को लेकर फैंस काी उत्साहित थे और आखिरकार मेकर्स ने रिलीज डेट से पर्दा हटा दिया है. आइए आपको बताते हैं किस दिन मूवी थिएटर्स में दस्तक देगी.

The Raja Saab Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ के रिलीज होने का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब प्रभास के फैंस के लिए गुडन्यूज है. फाइनली फिल्म के रिलीज डेट स पर्दा हट गया है. ये एक रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक्टर डबल रोल में दिखेंगे. मूवी में उनके साथ निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और ऋद्धि कुमार भी अहम किरदार में दिखेंगे. जबकि विलेन का किरदार संजय दत्त निभाएंगे. आइए आपको फिल्म के रिलीज डेट के बारे में बताते हैं.

‘द राजा साब’ इस दिन होगी रिलीज

फिल्म ‘द राजा साब’ के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि फिल्म 5 दिसंबर, 2025 को दुनिया भर में बड़े पर्दे पर आएगी. पहले पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी की वजह से इसके रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया था. पहले कहा जा रहा था कि मूवी इस साल के अंत में आएगी और ऐसा ही हुआ. फिल्म दिसंबर में थिएटर्स में दस्तक देगी. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि फिल्म का टीजर 16 जून, 2025 को सुबह 10:52 बजे आएगा. फिलहाल फैंस को टीजर के लिए इंतजार करना होगा. इस बारे में आधिकारिक घोषणा का अभी भी इंतजार है.

कन्नप्पा में नजर आएंगे प्रभास

प्रभास की एक और अपकमिंग फिल्म है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. उस मूवी का नाम ‘कन्नप्पा’ है. फिल्म में एक्टर रुद्र की भूमिका निभाएंगे और उनका पहला लुक भी सामने आ चुका है. पोस्टर में प्रभास अर्धचंद्राकार छड़ी पकड़े हुए एक संन्यासी के भेष में दिखे थे. इस फिल्म में अक्षय कुमार, मोहनलाल और काजल अग्रवाल भी हैं. मूवी का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह कर रहे हैं और ये एक पौराणिक ड्रामा फिल्म है.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >