The Raja Saab Box Office Preview: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी से ओपनिंग डे पर डबल डिजिट की उम्मीद? जानिए एडवांस बुकिंग से लेकर डे 1 कलेक्शन और रन टाइम

The Raja Saab Box Office Preview: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. ऐसे में रिलीज से पहले जानिए एडवांस बुकिंग रिपोर्ट, ओपनिंग डे कलेक्शन अनुमान, बजट, रनटाइम और बॉक्स ऑफिस प्रिव्यू.

The Raja Saab Box Office Preview: प्रभास स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ गुरुवार, 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले ही यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की उम्मीद जताई जा रही है. मारुति के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्रभास के करियर की उन चुनिंदा फिल्मों में से है, जहां वह एक्शन से हटकर हल्के-फुल्के और मनोरंजक जॉनर में नजर आएंगे. फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी. जबकि संजय दत्त और बोमन ईरानी भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे.

अब दर्शकों और ट्रेड की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ‘द राजा साब’ ओपनिंग डे पर सिंगल डिजिट में सिमटेगी या डबल डिजिट का आंकड़ा पार कर पाएगी. आइए आपको पूरा बॉक्स ऑफिस प्रिव्यू देते हैं.

द राजा साब एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

The raja saab sacnilk report

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार दोपहर 4 बजे तक फिल्म के 4590 शोज के लिए करीब 1,84,177 टिकट्स बिक चुके हैं. इसके साथ ही फिल्म ने रिलीज से पहले ही लगभग ₹5.04 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, ब्लॉक सीट्स को मिलाकर यह आंकड़ा ₹9.46 करोड़ तक पहुंच गया है.

इन आंकड़ों से फिल्म के शानदार शुरुआत की उम्मीद है.

द राजा साब ओपनिंग डे कलेक्शन प्रिडिक्शन

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल के मुताबिक, ‘द राजा साब’ पहले दिन ₹5 से ₹7 करोड़ नेट की ओपनिंग कर सकती है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हिंदी बेल्ट में फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन अगर दर्शकों से पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो वीकेंड पर बिजनेस में अच्छी उछाल देखने को मिल सकती है.

द राजा साब का बजट

करीब ₹400 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी ‘द राजा साब’ इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में शामिल है. प्रभास फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं. यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी.

द राजा साब का बजट रनटाइम और सर्टिफिकेशन

‘द राजा साब’ ने CBFC से UA (16+) सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिया है. फिल्म का कुल रनटाइम 189 मिनट, यानी 3 घंटे 9 मिनट का है.

यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स, अब ओटीटी पर किस्मत आजमाएगी अजय देवगन की रोम-कॉम, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >