The Raja Saab Box Office Collection Day 5: 5वें दिन द राजा साब’ कंगाल हुई या मालामाल? 100 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ सलमान-अक्षय के रिकॉर्ड टूटे

The Raja Saab Box Office Collection Day 5: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने 5वें दिन भी कमाई जारी रखते हुए 110 करोड़ का आंकड़ा पार किया और साथ ही कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े. आइए पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

The Raja Saab Box Office Collection Day 5: प्रभास की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. जहां एक कुछ लोगों को इसकी यूनिक कहानी और हॉरर-कॉमेडी एंगल पसंद आया, वहीं कुछ दर्शकों ने फिल्म की स्क्रिप्ट और ट्रीटमेंट को लेकर निराशा जाहिर की. इसके बावजूद ‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की.

फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिनों में डबल डिजिट कमाई करते हुए मजबूत पकड़ बनाई. हालांकि, चौथे दिन से कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिर भी फिल्म ने महज चार दिनों में 110 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. ऐसे में आइए अब आपको डे 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और इस दिन टूटने वाले रिकॉर्ड्स बताते हैं.

‘द राजा साब’ की पांचवें दिन कितनी रही कमाई?

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द राजा साब’ ने पांचवें दिन दोपहर 4 बजे तक करीब 1.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 116.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि ये आंकड़े शुरुआती हैं और शाम व नाइट शोज के बाद इनमें इजाफा हो सकता है, लेकिन शुरुआती रुझानों को देखते हुए फिल्म का डबल डिजिट में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है.

‘द राजा साब’ का डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • प्री-सेल: 9.15 करोड़ रुपये
  • Day 1: 53.75 करोड़ रुपये
  • Day 2: 27.83 करोड़ रुपये
  • Day 3: 19.1 करोड़ रुपये
  • Day 4: 6.6 करोड़ रुपये
  • Day 5: 1.9 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

Total Collection: 116.5 करोड़ रुपये

2025 की इन बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

‘द राजा साब’ ने भारत में कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है—

  • सलमान खान की सिकंदर (2025) – 110.36 करोड़
  • अक्षय कुमार की स्काई फोर्स (2025) – 113.62 करोड़
  • धनुष की तेरे इश्क में (2025) – 116.71 करोड़

अब अगला टारगेट अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 (2025) – 117.5 करोड़ है.

‘द राजा साब’ की स्टार कास्ट

फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त और जरीना वहाब उनके दादा-दादी की अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और मालविका मोहनन भी फिल्म का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें- Toxic: यश की ‘टॉक्सिक’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, फिल्म में काम करने के एक्सपीरियंस पर कहा- फिजिकली और मेंटली पूरी तरह नए जोन में पहुंचा दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >