The Raja Saab Box Office Collection Day 10: 400 करोड़ बजट और कमाई चिल्लर, 10वें दिन कलेक्शन में दिखी कछुए जैसी चाल

The Raja Saab Box Office Collection Day 10: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग की, लेकिन 10वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धीमा हो गया. ऐसे में जानिए दिन-दर-दिन की कमाई.

The Raja Saab Box Office Collection Day 10: नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को रिलीज हुई थी और पहले दिन की धमाकेदार ओपनिंग ने दर्शकों को एक्साइटेड कर दिया. प्रभास और संजय दत्त जैसे एक्टर्स की स्टार पावर की वजह से फिल्म ने पहले दिन ही 53.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई धीरे-धीरे घटती चली गई. अब 10वें दिन फिल्म का कलेक्शन सिंगल डिजिट में है, जिससे साफ है कि फिल्म अपनी शुरुआती रफ्तार बनाए नहीं रख पाई है. आइए आपको पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

द राजा साब के 10वें दिन की कमाई?

सिनेमाघरों में दसवें दिन ‘द राजा साब’ ने भारत में सभी भाषाओं में करीब 2.6 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन अब 139.94 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये है, यानी अभी तक यह अपनी लागत का आधा भी नहीं कमा पाई है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की लंबी टिकाऊ सफलता की संभावना कम दिखाई दे रही है.

डे वाइज ‘द राजा साब’ की रिपोर्ट (India Net)

  • The Raja Saab Pre Sale: 9.15 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 1: 53.75 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 2: 27.83 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 3: 19.1 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 4: 6.6 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 5: 4.8 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 6: 5.35 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 7: 5.63 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 8: 3.5 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 9: 3 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 10: 2.6 करोड़ रुपये

Total Collection: 139.94 करोड़ रुपये

प्रभास के साथ काम करने का को-स्टार का अनुभव

को-स्टार रिद्धि कुमार ने जूम इंटरव्यू में प्रभास के साथ काम करने का अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा, “बहुत कम लोग उनके इस साइड को जानते होंगे, लेकिन वह सच में उतने ही प्यारे हैं जितना लोग कहते हैं. शूटिंग के दौरान वह बेहद सहज और मजेदार थे. लगातार फनी आइडियाज लेकर आते थे, जिससे मेरी कॉमिक टाइमिंग भी बेहतर हुई.”

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Marriage: “4 साल हो गए हैं”, विजय देवरकोंडा संग शादी की रूमर्स पर क्या रश्मिका ने लगाई मुहर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >