The Bhootnii Review: संजय दत्त की हॉरर-कॉमेडी बनेगी हिट या निकलेगी फुस्स, पहला रिव्यू आया सामने

The Bhootnii Review: संजय दत्त, सनी सिंह, पलक तिवारी और मौनी रॉय स्टारर द भूतनी के रिलीज में बस कुछ ही घंटे बाकी है. सिद्धांत सचदेव की ओर से निर्देशित हॉरर कॉमेडी को देखने के लिए फैंस बेताब हैं. यह अजय देवगन की रेड 2 के साथ क्लैश करेगी. बॉक्स ऑफिस किंग कौन बनेगा, इसका फैसला ओपनिंग डे के दिन होगा. अब मूवी का पहला रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं कैसी है ये फिल्म.

The Bhootnii Review: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, मौनी रॉय और पलक तिवारी स्टारर भूतनी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. सिद्धांत सचदेव की ओर से निर्देशित और लिखित, हॉरर-कॉमेडी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एडवांस बुकिंग में मूवी अच्छा परफॉर्म कर रही है. इसकी टक्कर अजय देवगन की रेड 2 के साथ होने वाली है. अगर आप इस मूवी को देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां पढ़ लें पहला रिव्यू.

भूतनी का पहला रिव्यू आया सामने

संजय दत्त की मूवी की स्क्रीनिंग देखने के बाद मूवी रिव्यू नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ”दभूतनीरिव्यू: मजेदार और मनोरंजक!… यह फिल्म हॉरर, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और पौराणिक कथाओं का एक मजेदार मिश्रण है. दूसरा पार्ट आपको रोलरकोस्टर राइड पर लेकर जाएगा. ज्यादातर कॉमिक पल आपको हंसाएंगे. संजय दत्त ने शानदार एक्टिंग की है, उनकी स्क्रीन प्रेजेंस वाकई शानदार है. मौनी रॉय ने अपनी खूबसूरती और ग्रेस से स्क्रीन को जगमगा दिया है. #निकुंजशर्मा और #आसिफखान की कॉमिक टाइमिंग एक हाइलाइट है. वे आपको तब तक हंसाएंगे जब तक आपका पेट दर्द न हो जाए!” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”फैमिली एंटरटेनर… #TheBhootnii प्रीमियर मजेदार रहा. संजय दत्त, पलक तिवारी, मौनी, सनी जबरदस्त थे. हर एक फ्रेम देखने लायक है.”

पलक तिवारी ने फैंस से की ये अपील

पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें दर्शकों से फिल्म देखने की रिक्वेंस्ट की. उन्होंने कहा, “नमस्ते… कृपया नखरे न करें और थियेटर्स में भूतनी देखें. भूतनी 1 मई को रिलीज होगी.” इधर मौनी रॉय ने फिल्म में संजय दत्त संग काम करने पर भी बात की थी. उन्होंने मौनी ने आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैं संजय सर की बहुत बड़ी फैन हूं… मेरा मतलब है, कौन नहीं है? वह बहुत अनुभवी अभिनेता हैं, लेकिन उन्होंने एक बार भी सेट पर इसका दिखावा नहीं किया. वह हमेशा हमारा मार्गदर्शन करने, हमें सिखाने, हमें अपना अनुभव देने और अपनी सीख साझा करने के लिए मौजूद रहते थे.”

द भूतनी के बारे में

द भूतनी में संजय दत्त भूत भगाने वाले की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में भूतों का किरदार मौनी रॉय और पलक तिवारी ने निभाया है. पहले रिलीज हुए ट्रेलर में दर्शकों को मुख्य किरदारों की ओर से दिए गए कॉमिक पंच और वन-लाइनर्स की बौछार साफ तौर पर दिखाई दे रही है. पहले भूतनी 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, हालांकि इसे पोस्टपोन करके 1 मई पर ले जाया गया. मूवी अजय देवगन की रेड 2 के साथ क्लैश करेगी.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Preview: अजय देवगन की रेड 2 दोहराएगी ब्लॉकबस्टर इतिहास? ओपनिंग डे पर टिंकी नजरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >