The Bhootnii Box Office Collection Day 4: 4 दिन में डिजास्टर बनी ‘द भूतनी’, कलेक्शन देख संजय दत्त भी चौंकेंगे

The Bhootnii Box Office Collection Day 4: संजय दत्त स्टारर हॉरर-कॉमेडी ‘द भूतनी’ ओपनिंग के साथ ही लाखों में सिमट चुकी है. फिल्म के लिए 5 करोड़ कमाना भी मुश्किल लग रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं सिद्धांत सचदेव की निर्देशित इस फिल्म ने 4 दिनों में कितना कमाया है.

The Bhootnii Box Office Collection Day 4: 2025 की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी ‘द भूतनी’ 1 मई को अजय देवगन की ‘रेड 2’, सूर्या की ‘रेट्रो’ और नानी की ‘हिट 3’ संग सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को सोशल मीडिया पर दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. हालांकि, इसके बावजूद संजय दत्त का फेस कार्ड बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई है और 0.65 करोड़ से ओपनिंग के साथ यह फिल्म डिजास्टर साबित होने के रास्ते पर निकल पड़ी है. सिद्धांत सचदेव की ओर से लिखित और निर्देशित फिल्म में संजय दत्त और मौनी रॉय के अलावा पलक तिवारी और सनी सिंह भी मुख्य किरदार में शामिल हैं. अब फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं, जिसके बाद आइए जानते हैं फिल्म की कमाई कितने तक पहुंची है.

द भूतनी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

संजय दत्त की फिल्म ने Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे पर 0.65 करोड़ कमाने वाली फिल्म के चौथे दिन के शुरूआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. द भूतनी ने डे 4 को महज 0.06 करोड़ कमाए हैं. इसके बाद इसकी कुल कमाई 2.19 करोड़ रुपए हो गई है. इसकी गति से एक बात साफ है कि फिल्म 1 हफ्ते में 5 करोड़ भी नहीं कमा सकेगी.

द भूतनी का डे वाइज कलेक्शन

The Bhootnii Box Office Collection Day 1: 0.65 करोड़ रुपए
The Bhootnii Box Office Collection Day 2: 0.62 करोड़ रुपए
The Bhootnii Box Office Collection Day 3: 0.86 करोड़ रुपए
The Bhootnii Box Office Collection Day 4: 0.06 करोड़ रुपए

The Bhootnii Total Collection: 2.19 करोड़ रुपए

रेड 2 से क्लैश का पड़ा असर

अजय देवगन की ‘रेड 2’ और संजय दत्त की ‘द भूतनी’ एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन कमाई के मामले में अजय देवगन की फिल्म ने झंडे गाड़ दिए हैं. फिल्म ने अबतक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जबकि, द भूतनी को 5 करोड़ निकालने भी मुश्किल हो रही है. साथ ही यह फिल्म संजय दत्त के 20 साल के करियर की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म है.

यह भी पढ़े: Raid 2 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, चार दिनों में कमा लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >