The Bengal Files Box Office: फ्लॉप होने के कगार विवेक अग्निहोत्री की फिल्म, इस मूवी के सामने हुई फेल, जानें कलेक्शन

The Bengal Files Box Office: विवेक अग्निहोत्री की ओर से निर्देशित और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर द बंगाल फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के कगार पर है. फिल्म का कलेक्शन 8 दिनों में 11 करोड़ के करीब ही पहुंच पाया है. यह डायरेक्टर की पिछली हिट फिल्म से काफी पीछे है.

The Bengal Files Box Office: विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, राजनीतिक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिलहाल 11.22 करोड़ कमाए है. मूवी ने 1.75 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी और तब से लगभग इसी स्तर पर बनी हुई है.

द बंगाल फाइल्स ने इस फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ा, लेकिन द कश्मीर फाइल्स से रह गई पीछे

द बंगाल फाइल्स” ने आठवें दिन भारत में अभी तक 0.01 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 11.22 करोड़ हो गया. यह विवेक अग्निहोत्री की पिछली रिलीज “द वैक्सीन वॉर” से आगे निकलने में कामयाब रही है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10.3 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि, डायरेक्टर की 2022 की हिट “द कश्मीर फाइल्स” के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाई, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 250 करोड़ रुपये कमाए थे.

विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स बनाने में किसी ने नहीं की मदद

विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि कोई भी उनकी फिल्मों के लिए आर्थिक रूप से मदद नहीं कर रहा था. उन्होंने कहा, “मेरी सबसे बड़ी चुनौती पैसा है. आखिरी मिनट तक कोई भी हमारी फिल्म का सपोर्ट नहीं कर रहा था. हमने ‘कश्मीर फाइल्स’ से जो भी पैसा कमाया, वह हमने ‘द बंगाल फाइल्स’ बनाने में लगा दिया. मुझे नहीं पता कि इसके बाद मेरा क्या होगा.”

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office: ओवरसीज वॉर 2 फुस्स, बनी YRF स्पाई यूनिवर्स की दूसरी सबसे कम कमाऊ फिल्म, इन 3 के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Day 8: आठवें दिन ‘बागी 4’ की कमाई में आया गिरावट या उछाल? 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने से सिर्फ इतने दूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >