The Bengal Files Box Office: द बंगाल फाइल्स हुई फ्लॉप, इस नयी फिल्म के सामने टेके घुटने, कलेक्शन चौंकाने वाला

The Bengal Files Box Office: टाइगर श्रॉफ की बागी 4 और विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर बागी 4 आगे निकल गई. चलिए आपको विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स का कलेक्शन बताते हैं.

The Bengal Files Box Office: टाइगर श्रॉफ की बागी 4 और विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स के बीच बॉक्स ऑफिस का तगड़ा क्लैश देखने को मिला. फिल्म एक ही दिन 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जहां बागी 4 शुरुआती दिनों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई थी, लेकिन अब इसका कलेक्शन काफी कम हो गया है. दूसरी तरफ द बंगाल फाइल्स के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. आइए आपको बताते हैं कि दस दिन में द बंगाल फाइल्स ने कितनी कमाई कर ली.

द बंगाल फाइल्स ने 10वें दिन की इतनी कमाई

द बंगाल फाइल्स में एक जबरदस्त स्टार कास्ट देखने को मिला, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी हैं. इसके अलावा मूवी में दर्शन कुमार, सिमरत कौर, स्वाता चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, प्रियांशु चटर्जी, दिब्येंदु भट्टाचार्य भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूवी ने भारत में 10वें दिन 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये सुबह के आंकड़े है और उम्मीद है कि शाम तक इसमें फेर बदल होंगे. कुल कमाई मूवी ने 12.97 करोड़ रुपये की कर ली है. जबकि बागी 4 ने 10 दिन में करीब 46 करोड़ रुपये का बिजनेस भारत में कर लिया.

द बंगाल फाइल्स का कलेक्शन अभी तक

  • The Bengal Files Collection Day 1- 1.75 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 2- 2.25 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 3- 2.75 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 4- 1.15 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 5- 1.35 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 6- 1 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 7- 1 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 8- 0.6 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 9- 1.11 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 10- 0.01 करोड़ रुपये (Early Reports)

Total Collection- 12.97 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Records: बागी 4 ने तोड़ा नया रिकॉर्ड, टाइगर श्रॉफ की टॉप 8 हिट फिल्मों में शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >