The Bads Of Bollywood के प्रीमियर में बॉबी देओल ने आर्यन खान के साथ कैमरे में किया कुछ ऐसा, वायरल हो गया वीडियो

The Bads Of Bollywood: आर्यन खान की पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की स्क्रीनिंग से वायरल हुआ वीडियो, जिसमें बॉबी देओल ने उन्हें कैमरे के सामने मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया.

The Bads Of Bollywood: किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से शोबिज की दुनिया में कदम रख दिया है. बतौर निर्देशक यह उनका पहला प्रोजेक्ट है, जो अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. सीरीज के प्रीमियर से पहले मुंबई में इसकी भव्य स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां शामिल हुईं. लेकिन इस इवे���ट की सबसे खास बात रही बॉबी देओल और आर्यन खान का एक मजेदार पल, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बॉबी देओल ने दिलाई आर्यन को मुस्कान

आर्यन खान अक्सर कैमरे के सामने गंभीर और शांत अंदाज में दिखाई देते हैं. उनकी यही छवि फैंस के बीच हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है. लेकिन इस बार बॉबी देओल ने माहौल हल्का-फुल्का बना दिया. प्रीमियर नाइट के दौरान जब ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की पूरी कास्ट निर्देशक आर्यन के साथ पोज देने आई, तब बॉबी ने पास बैठे आर्यन को हल्के से धक्का दिया और मुस्कुराने का इशारा किया. इस पर आर्यन ने भी बॉबी की तरफ देखकर हल्की-सी स्माइल दी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

आर्यन का यह क्यूट अंदाज देख वहां मौजूद हर कोई खुश हो गया. फैंस भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. कई यूजर्स आर्यन की स्माइल की तारीफ करते नहीं थक रहे. आमतौर पर गंभीर दिखने वाले आर्यन का यह अंदाज़ उनके चाहने वालों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है.

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Advance Booking: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल, अक्षय कुमार-राजकुमार राव की फिल्मों को दी मात

यह भी पढ़े: Kalki 2: प्रभास की ‘कल्कि 2’ से कटा दीपिका पादुकोण का पत्ता, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर किया ऑफिशियल अनाउंसमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >