The Bads Of Bollywood First Review: आर्यन खान की डेब्यू सीरीज का पहला रिव्यू आउट, जानें कमाल या फुस्स

The Bads Of Bollywood First Review: आर्यन खान की डायरेक्शन डेब्यू सीरीज आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. शुरुआती रिव्यू में इसे "मनोरंजक और मजेदार" बताया गया है. पढ़ें कास्ट, प्रीमियर और खास बातें.

The Bads Of Bollywood First Review: सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आखिरकार अपनी डेब्यू डायरेक्शन फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के साथ ओटीटी पर कदम रख चुके हैं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही यह सीरीज दर्शकों के लिए एक अनोखा अनुभव लाने वाली है, जिसमें ड्रामा, ह्यूमर और व्यंग्य का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. बीते दिन इस सीरीज का प्रीमियर हुआ, जिसमें बॉलीवुड से कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की.

अब इस सीरीज का पहला रिव्यू सामने आ गया है, ऐसे में अगर आप भी इसे देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए पहले जान लेते हैं इस सीरीज के बारे में सबकुछ.

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का पहला रिव्यू आउट

फिल्म के प्रीमियर के बाद शुरुआती रिव्यूज आ चुके हैं और इसे “मनोरंजक और मजेदार” बताया जा रहा है. फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर की पत्नी सुनीता गोवारिकर, जो बुधवार रात आयोजित ग्रैंड प्रीमियर का हिस्सा बनीं, उन्होंने आर्यन खान की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “डियर आर्यन… इतनी शानदार, मनोरंजक और मजेदार सीरीज बनाने के लिए बधाई. आपने कमाल कर दिया. आपको सफलता की ढेरों शुभकामनाएं. ईश्वर आपका भला करे…”

शाहरुख खान का भव्य प्रीमियर

मुंबई में हुए इस प्रीमियर को शाहरुख खान ने बेहद शानदार तरीके से आयोजित किया. उनके साथ पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और बेटे अबराम-आर्यन भी मौजूद रहे.

रेड कार्पेट पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए, जिनमें रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, अजय देवगन-काजोल, तमन्ना भाटिया, माधुरी दीक्षित, एटली और अन्य शामिल रहे. इसके अलावा अंबानी परिवार ने भी अपनी मौजूदगी से इस खास शाम की रौनक बढ़ाई.

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड: कास्ट और डिटेल्स

इस सीरीज को आर्यन खान ने बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ मिलकर लिखा है. फिल्म के मुख्य कलाकार बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बंबा, राघव जुयाल, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, अन्या सिंह, विजयंत कोहली, गौतमी कपूर और रजत बेदी हैं.

सीरीज की खासियत यह भी है कि इसमें सलमान खान, आमिर खान और करण जौहर जैसे बड़े सितारे स्पेशल कैमियो में नजर आएंगे. बता दें कि शो का प्रीमियर आज 18 सितंबर 2025 नेटफ्लिक्स पर किया गया है.

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 First Review: अक्षय-अरशद की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें पास या फेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >