Tere Ishk Mein Box Office Records: ‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, शाहिद कपूर- कंगना रनौत का रिकॉर्ड चुटकियों में तोड़ा

Tere Ishk Mein Box Office Records: आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. फिल्म ने 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसने अब कंगना रनौत और शाहिद कपूर की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Tere Ishk Mein Box Office Records: कृति सेनन और धनुष की रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने दो दिन में ही 30 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली. फिल्म में धनुष- शंकर के किरदार में और कृति- मुक्ति के किरदार में नजर आई है. फिल्म को लेकर समीक्षकों और यूजर्स ने अच्छा रिएक्शन दिया है. दोनों दिन मूवी ने डबल डिजिट की कमाई की. उम्मीद है कि रिलीज के पहले रविवार को मूवी फिर से डबल डिजिट में कमाई करेगी. इसके अलावा मूवी ने जो नया रिकॉर्ड बनाया है, उसके बारे में आपको बताते हैं.

‘तेरे इश्क में’ की कमाई

sacnilk के अनुसार, फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने तीन दिन में लगभग 33.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि तीसरे दिन की कमाई अभी और बढ़ेंगी.

‘तेरे इश्क में’ ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?

‘तेरे इश्क में’ ने फिल्म इमरजेंसी का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी ने भारत में 23.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किआ था. इसके अलावा मूवी ने शाहिद कपूर की फिल्म देवा के कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. देवा का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 55.8 करोड़ रुपये है.

धनुष ने शेयर की थी ये तसवीरें

धनुष ने अपने इंस्टाग्राम पर बनारस की कई तसवीरें पोस्ट की थी. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “यादों की गलियों में घूमना जहां से यह सब शुरू हुआ था. कुंदन. एक ऐसा किरदार जो एक दशक से ज़्यादा समय बाद भी मुझे जाने नहीं देता. कुंदन नाम आज भी बनारस की तंग गलियों में गूंजता है जब लोग मुझे बुलाते हैं और मैं अब भी मुड़कर मुस्कुराता हूं. अब उन्हीं गलियों से गुजरना, उसी घर के सामने बैठना, उसी चाय की दुकान से चाय पीना और पवित्र गंगा के किनारे उस आदमी के साथ घूमना जिसने मुझे कुंदन दिया, एक पूरा चक्कर जैसा लगता है. अब शंकर का समय है. तेरे इश्क में… TOM से. हर हर महादेव.”

यह भी पढ़ें- Tere Ishk Mein Box Office Records: ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की 2 फिल्मों को पछाड़ा, बनी 2025 की हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >