Tere Ishk Mein Box Office: पास या फेल? 14वें दिन धनुष-कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ ने दिखाई कछुए जैसी रफ्तार, कुल कमाई कर देगी हैरान

Tere Ishk Mein Box Office: धनुष और कृति सेनन स्टारर ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के 14वें दिन भी भारत में अच्छी पकड़ बना रखी है. ऐसे में जानें डे-वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और फिल्म की कुल कमाई.

Tere Ishk Mein Box Office: धनुष और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक-ड्रामा तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में वैश्विक स्तर पर रिलीज हुई थी. दर्शकों से लेकर आलोचकों तक, हर किसी ने फिल्म की कहानी, संगीत और कलाकारों के अभिनय को खूब सराहा है.

85 करोड़ के सीमित बजट में तैयार हुई यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री कर चुकी है. हालांकि कमाई का ग्राफ थोड़ा गिरा है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म अपनी पकड़ बनाए हुए है. ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म की 14वें दिन की कमाई का पूरा हाल.

14वें दिन ‘तेरे इश्क में’ ने कितनी कमाई की?

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, तेरे इश्क में ने 14वें दिन दोपहर 4 बजे तक महज 0.71 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 107.86 करोड़ पहुंच चुका है.

हालांकि अभी नाईट शोज बाकी हैं, जिनके बाद इनमें बढ़त की संभावना है. फिलहाल यह रोमांटिक-ड्रामा अपना बजट निकालते हुए हिट साबित हो चुकी है.

‘तेरे इश्क में’ डे वाइज कलेक्शन रिपोर्ट

  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1: 16 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: 17 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: 19 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: 8.75 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: 10.25 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: 6.85 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 7: 5.8 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 8: 3.75 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 9: 5.7 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 10: 6.9 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 11: 2.4 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 2.75 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 13: 2 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 14: 0.71 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 107.86 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Dhurandhar में संजय दत्त संग काम करने पर ‘उमर हैद’ बने आदित्य उप्पल का रिएक्शन, कहा- उन्हें पर्दे पर देखना बब्बर शेर को देखने जैसा है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >