अस्सी: तापसी की फिल्म ‘अस्सी’ का नहीं चला सिक्का, डे 17 पर धीमी कमाई

Assi Box Office Collection Day 17: तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर अभी भी धीमी चल रही है. रिलीज के 17वें दिन फिल्म ने थोड़ा कलेक्शन जरूर किया है, लेकिन कमाई अभी भी कम है.

Assi Box Office Collection Day 17: अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अस्सी’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी यानी फिल्म को रिलीज हुए अब 17 दिन हो चुके हैं. फिल्म में तापसी पन्नू, मनोज पहवा, कानी कुसरूति, मोहम्मद जीशान अय्यूब और अद्विक जैसवाल  जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं, हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार काफी धीमी रही है. अब तीसरे हफ्ते में भी फिल्म बड़ी कमाई करने में बहुत कठिनाई का सामना करते दिखाई दी है. आइए आपको बताते है फिल्म के डे 17 का कलेक्शन.

डे 17 को कितना हुआ कलेक्शन ?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘अस्सी’ ने रिलीज के 17वें दिन करीब 23 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. तीसरे रविवार को वीकेंड का थोड़ा फायदा जरूर मिला, लेकिन फिर भी फिल्म की कमाई बहुत ज्यादा नहीं बढ़ पाई है. सिनेमाघरों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 17.8% के आसपास रही, जो यह दिखाती है कि दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में बहुत कम रही है.

17 दिनों में कुल कलेक्शन

अगर फिल्म की अब तक की कुल कमाई की बात करें तो ‘अस्सी’ ने भारत में करीब 10.33 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने पहले वीकेंड में थोड़ी रफ्तार दिखाई थी, लेकिन उसके बाद कमाई लगातार कम होते गई. दूसरे और तीसरे हफ्ते में फिल्म छोटे-छोटे आंकड़ों के साथ आगे बढ़ रही है.

बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई रफ्तार

फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ जरूर हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह दर्शकों को बड़ी संख्या में थिएटर तक लाने में कामयाब नहीं हो पाई है. यही वजह है कि तीसरे हफ्ते में भी कलेक्शन काफी कम नजर आ रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ‘अस्सी’ की कमाई में कोई बड़ा बदलाव आता है या फिल्म का सफर धीरे-धीरे सिनेमाघरों से खत्म हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: शादी में न बुलाए जाने पर नन्ही फैन ने किया सवाल, विजय देवरकोंडा ने दिया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >