क्या सच में तैमूर और जेह को संभालने के लिए नैनी को मिलती है लाखों की सैलरी, हुआ अब खुलासा

तैमूर अली खान और जेह के साथ नैनी ललिता डिसिल्वा हमेशा रखती है. कई वीडियो में तैमूर और जेह के साथ आपको उनकी नैनी दिख जाएगी. उनकी फीस को लेकर कई तरह की खबरें चल रही है.

Taimur Nanny Salary: सैफ अली खान और करीना कपूर के दोनों बेटे सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. तैमूर तो अपने जन्म के बाद से ही पैपराजी के फेवरेट है. जब भी वो बाहर निकलते, पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद कर लेते हैं. जेह भी अब कैमरे को देखकर पोज देना सीख गए है. वहीं, जेह और तैमूर का ख्याल नैनी ललिता डिसिल्वा रखती है. आपने कई बार वीडियो में तैमूर और जेह के साथ उन्हें स्पॉट किया होगा. कुछ समय से उनके फीस को लेकर अलग-अलग खबरें चल रही है. बताया जा रहा उनकी सैलरी लाखों में है. अब इसपर ललिता ने सच्चाई बताई है.

तैमूर और जेह की नैनी को मिलते हैं इतने लाख रुपये

तैमूर अली खान और जेह के साथ नैनी ललिता डिसिल्वा 24 घंटों रहती है. उनकी फीस को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहा कि सैफ अली खान और करीना कपूर उन्हें 2.5 लाख रुपये की फीस देते हैं. फीस को लेकर पिंकविला से बात करते हुए ललिता ने कहा, ”2.5 लाख रुपये? काश, आपके मुंह में घी-शक्कर. ये सब महज अफवाहें हैं.” ललिता ने बताया कि इस बारे में उन्होंने करीना को बताया था. जिसपर बेबो ने उनसे कहा था, ये सिर्फ जोक्स है सिस्टर. आप इसे सीरियसली ना लें.”

Also Read- Panchayat के इस एक्टर ने सैफ-करीना कपूर के रिसेप्शन में किया था किचन हेल्प का काम, खुद किया बड़ा खुलासा

Also Read-Singham Again में अपने किरदार को लेकर करीना कपूर ने खोले राज, कहा- मेरा और दीपिका पादुकोण का…

जानें सैफ अली खान और करीना कपूर की अपकमिंग फिल्में

वहीं, करीना कपूर के अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन है, जिसमें वो अजय देवगन के अपोजिट नजर आएंगी. रोहित शेट्टी की इस मूवी में रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार भी काम कर रहे हैं. करीना फिल्म द बकिंघम मर्डर्स को लेकर भी चर्चा में है, जो 13 सितंबर को रिलीज होगी. वहीं, सैफ अली खान देवरा पार्ट वन में दिखेंगे, जिसमें उनका लुक काफी खतरनाक होने वाला है. इसमें जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर भी है और ये 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >