Ustad Zakir Hussain: शशि कपूर के साथ फिल्म करने से लेकर 3 ग्रैमी अवार्ड जीतने तक, जानें उस्ताद जाकिर हुसैन के बारे में ये खास बातें

Ustad Zakir Hussain: विश्व विख्यात तबला वादक जाकिर हुसैन का आज निधन हो गया है. उन्होंने 73 साल की उम्र में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली.

Ustad Zakir Hussain: दुनिया भर के मशहूर तबला वादकों में से एक उस्ताद जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे. 73 साल की उम्र में उन्होंने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. आज रविवार की शाम वह हृदय संबंधित समस्याओं के बाद आईसीयू में एडमिट हुए थे. इसकी जानकारी उनकी खास मित्र और मशहूर बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने दी थी. ऐसे में आइए आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं.

12 फिल्मों में काम कर चुके हैं जाकिर हुसैन

विश्व विख्यात जाकिर हुसैन तबला वादक के साथ एक एक्टर भी थे. उन्होंने अपने करियर के दौरान 12 फिल्मों में काम किया था, जिसमें से एक दिग्गज एक्टर शशि कपूर के साथ साल 1993 में रिलीज हुई ब्रिटिश फिल्म ‘हीट एंड डस्ट’ भी थी. यह फिल्म उस्ताद जाकिर की एक्टिंग डेब्यू फिल्म थी. इस फिल्म के अलावा वह साल 1998 की फिल्म ‘साज’ में भी काम कर चुके हैं. इस फिल्म में मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उनकी प्रेमिका का किरदार निभाया था.

इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से हुए सम्मानित

जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 के दिन मुंबई में हुआ था. संगीतकार और अभिनेता ने अपने करियर के दौरान तीन ग्रैमी अवार्ड जीत चुके हैं. सिर्फ यही नहीं उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था. जाकिर के पिता उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी भी एक मशहूर तबला वादक थे.

11 साल की उम्र में किया पहले कॉन्सर्ट

जाकिर हुसैन ने अपना पहला कॉन्सर्ट 11 साल की उम्र में अमेरिका में किया था. उन्हें साल 2016 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऑल स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था. बता दें कि इसमें शामिल होने वाले वह पहले भारतीय संगीतकार थे.

Also Read: Zakir Hussain: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन की हालत गंभीर, अमेरिका के इस अस्पताल में चल रहा है इलाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >