T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पर खुशी से झूम उठे सेलेब्स, अमिताभ बच्चन बोले- बीच में टीवी बंद कर दिया लेकिन…

T20 World Cup: टी-20 विश्व कप मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया. इसी के साथ पूरा देश खुशी से झूम उठा. सेलेब्स भी इंडियन क्रिकेट टीम को बधाई दे रहे हैं.

टी-20 विश्व कप के एक रोमांचक मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया. ये मैच रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भारत की शुरूआत उस तरह की नहीं थी, जैसी उन्हें उम्मीद थी. हालांकि भारत ने 6 रनों से पाकिस्ताना को हराया. इस जीत से भारतीय फैंस काफी खुश है और सेलेब्स भी बेहद खुश है. इस जीत का जश्न हर फैन मना रहा है. सेलेब्स सोशल मीडिया पर भारतीय टीम की तारीफ कर रहे हैं.


अमिताभ बच्चन ने लिखा- हम जीत गए
पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने रोमांचक मैच जीत लिया. इस जीत के बाद सेलेब्स ताबड़तोड़ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे. अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा, “टी 5037(i) – अरे बाप रे बाप! भारत बनाम पाकिस्तान मैच देख रहे थे, और बीच में टीवी बंद कर दिया, क्योंकि लगा हार तो रहे हैं हम! लेकिन अचानक इंटरनेट देखा और हम जीत गए हम जीत गए हम जीत गए !!! भारत भारत भारत भारत भारत भारत भारत.” वहीं, वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “क्या मैच था, क्या प्रदर्शन था टीम इंडिया! जय हिंद!”

Shraddha Kapoor Boyfriend: कौन हैं श्रद्धा कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी? जिसके साथ अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में पहुंची एक्ट्रेस


प्रीति जिंटा सहित इन स्टार्स ने जीत का जश्न मनाया
प्रीति जिंटा भारतीय टीम की जीत पर खुशी से झूम गई और उन्होंने लिखा, “वाह, क्या मैच था. क्या वापसी और क्या वापसी. 119 रन का बचाव करने के लिए क्रिकेट टीम को पूरे अंक. गेंदबाजी इकाई का स्पेशल उल्लेख खास @Jaspritbumrah93 का, जिन्होंने इस अविश्वसनीय प्रदर्शन किया. मजा आ गया #INDvsPAK #WorldCup2024 व्हाटमैट.” वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने लिखा, “क्या जीत है, टीम इंडिया. वास्तव में #हैप्पीसंडे! हमेशा की तरह उत्साह का स्तर अधिकतम है.” श्रद्धा कपूर ने लिखा, इतनी खुशी हो रही है जैसे 2-3 विकेट मैंने भी ले ली है. इसके अलावा विजय वर्मा, जयदीप अहलावत, सनी हिंदुजा, ईशान खट्टर, श्रद्धा कपूर, कुणाल खेमू, बॉबी देओल, संजय कपूर, कार्तिक आर्यन ने भी जीत का जश्न मनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >