Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: पास या फेल? वरुण-जान्हवी की फिल्म 100 करोड़ क्लब से महज इतनी दूर, जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ दुनियाभर में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब है. ऐसे में जानिए वर्ल्डवाइड कमाई और फिल्म की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर 2025 को ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जहां एक तरफ धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस रोमांटिक-कॉमेडी का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ भी कमाना मुश्किल है. तो वहीं, कांतारा चैप्टर 1 ने 450 करोड़ (12 दिन में) का आंकड़ा पार कर लिया है.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में हैं. हालांकि, भारत में सुस्त चाल चलने के बाद फिल्म दुनियाभर में ठीक प्रदर्शन कर रही है और 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तैयार कर रही है. ऐसे में आइए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन भारत में ₹3.25 करोड़ की कमाई की. इससे इसका कुल इंडियन नेट कलेक्शन ₹49.85 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹75.75 करोड़ तक हो गया है.

शुरुआत में फिल्म की ओपनिंग उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही, लेकिन दर्शकों ने वरुण और जान्हवी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया है. ऐसे में फिल्म आने वाले दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं, इसका पता अपकमिंग वीकेंड में चल जायेगा.

वरुण धवन की फिल्म ने सन ऑफ सरदार 2 को छोड़ा पीछे

‘कंतारा: चैप्टर 1’ जैसी बड़ी फिल्म से क्लैश के बावजूद ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है. इसने हाल ही में अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन 47.03 को पछाड़ दिया है. वहीं, अगर वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा, तो आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी देखी जा सकती है. और वर्ल्डवाइड भी यह 100 करोड़ कमा ही लेगी.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर मशीन बनी ऋषभ शेट्टी की फिल्म, तोड़े बाहुबली और बजरंगी भाईजान के लाइफटाइम रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >