Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: दुनियाभर में वरुण-जान्हवी की फिल्म ने की सुस्त कमाई, फिर भी तोड़े 2 रिकॉर्ड, अगला टारगेट अजय देवगन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ने देवा, मां और द डिप्लोमेट जैसी फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब इसका अगला टारगेट अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ है. आइए वर्ल्डवाइड रिपोर्ट कार्ड जानते हैं.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल स्टारर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की सीधी टक्कर ऋषभ शेट्टी की कांतारा: चैप्टर 1 से हुई, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर साफ दिखाई दिया. भारत के अलावा वर्ल्डवाइड भी फिल्म का प्रदर्शन धीमा नजर आ रहा है. ऐसे में आइए बताते हैं बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में चौथे दिन 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल नेट कलेक्शन 30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं, दुनियाभर में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 42.00 करोड़ रुपये रहा.

हालांकि, फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं रही, लेकिन इसके बावजूद यह कुछ रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही.

इन फिल्मों के टूटे वर्ल्डवाइड लाइफटाइम रिकॉर्ड

कछुए की चाल चलने के बावजूद सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में कुछ फिल्मों के लाइफटाइम आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें शामिल हैं—

  • देवा (34.37 करोड़)
  • मां (36.27 करोड़)
  • द डिप्लोमेट (38.97 करोड़)

अब फिल्म का अगला टारगेट अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 (47.03 करोड़) के आंकड़े को पार करना है.

फिल्म की कहानी क्या है?

यह रोमांटिक-कॉमेडी कहानी दो एक्स-लवर्स की है, जो अपने पुराने पार्टनर्स की शादी तोड़ने के लिए साथ आते हैं. लेकिन जब वे अपना मिशन पूरा कर लेते हैं, तो उन्हें एहसास होता है कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं. वरुण और जान्हवी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया, जबकि फिल्म का पनवाड़ी गाना काफी पॉपुलर हुआ, जिसमें खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: कौन पास और कौन फेल? बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में खुले पत्ते

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >