Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari vs Kantara Chapter 1: वरुण धवण- जान्हवी कपूर ने बॉक्स ऑफिस क्लैश पर किया रिएक्ट, बोले- गदर-लगान एक साथ आई

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari vs Kantara Chapter 1: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और कंतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. हालांकि कौन जीतेगा, यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा. अब वरुण धवण और जान्हवी कपूर ने क्लैश पर बात की.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari vs Kantara Chapter 1: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. दशहरा और गांधी जयंती की छुट्टी में दर्शक इसका आनंद ले सकते हैं. रोमांटिक ड्रामा की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा: चैप्टर 1’ से होने वाली है. अब वरुण धवण, निर्देशक शशांक खेतान और जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म और कंतारा संग क्लैश को लेकर बात की.

कंतारा संग क्लैश पर क्या बोले वरुण धवण

‘बदलापुर’ अभिनेता वरुण धवण ने ई-टाइम्स संग बात करते हुए कहा, “हम गांधी जयंती और दशहरा पर आ रहे हैं. यह फैसला मेरा नहीं है, बल्कि प्रोडक्शन हाउस का कॉल है. कंतारा संग क्लैश पर बात करते हुए एक्टर कहा, “‘गदर’ और ‘लगान’ एक साथ रिलीज हुईं, ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ एक साथ रिलीज हुईं. लोगों ने दोनों ही फिल्मों को अच्छा रिस्पांस दिया. दर्शकों को अच्छी फिल्म चाहिए तो वे देखेंगे. हम ‘कंतारा’ जितने बड़े नहीं हैं, इसलिए हमें उस तरह के बिजनेस की जरूरत नहीं है. यह एक अलग तरह की फिल्म है, हमें इस पर गर्व है. हमें एक-दूसरे का सपोर्ट करना चाहिए.”

शशांक खेतान और जान्हवी कपूर ने फिल्म को लेकर क्या कहा

वहीं डायरेक्टर शशांक खेतान ने आगे कहा, “आजकल की दुनिया में हम इतनी सारी फिल्में बना रहे हैं… एक हफ्ते में सिर्फ एक फिल्म रिलीज करना कैसे संभव है? इसपर चले तो सिर्फ 52 ही फिल्में रिलीज कर पाएंगे.” जान्हवी कपूर ने कहा, “यह ‘बार्बी’ और ‘ओपेनहाइमर’ जैसी होनी चाहिए… जैसा उन्होंने कहा, यह बड़े बजट की एक बड़ी फिल्म है और हम सिर्फ एक फैमिली एंटरटेनर हैं.”

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के बारे में

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन और जान्हवी कपूर दो ऐसे लोगों की भूमिका में हैं, जो अपने एक्स लवर्स को वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं. इसमें सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय और रोहित सराफ भी हैं. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होंगी. उम्मीद है कि छुट्टी रहने की वजह से बॉक्स ऑफिस पर यह बेहतर प्रदर्शन करें.

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने पर फराह खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दुआ के जन्म के समय दीपिका से मिली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >