Sunny Deol का बड़ा खुलासा, ‘ढाई किलो का हाथ’ वाले डायलॉग से होती थी चिढ़

Sunny Deol: सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. दामिनी फिल्म का उनका डायलॉग "ढाई किलो का हाथ" वर्ल्ड पॉपुलर है. अब एक्टर ने सालों बाद खुलासा किया है कि अब उन्हें इस डायलॉग पर गर्व होता है, लेकिन एक समय ऐसा था, जब उन्हें काफी चिढ़ होती थी.

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं और उन्होंने कई दमदार भूमिकाएं निभाई है. जिसे आज भी फैंस देखना पसंद करते हैं. हाल ही में, उन्होंने फिल्म दामिनी के अपने सबसे मशहूर डायलॉग “ढाई किलो का हाथ” के बारे में खुलकर बात की. सनी ने बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें इससे चिढ़ होती थी.

ढाई किलो का हाथ वाले डायलॉग से सनी देओल को होती थी चिढ़

सनी देओल ने जूम के साथ बातचीत में कहा, “ढाई किलो का हाथ अब काफी पॉपुलर हो चुका है. हालांकि शुरुआत में मुझे बहुत चिढ़ होती थी, क्योंकि जहां भी जाओ, वह कहते थे, ये डायलॉग बोलो, ये डायलॉग बोलो… मेरा मतलब है कि जाहिर तौर पर यह बहुत गर्व की बात है, लेकिन आगे और भी बहुत कुछ करना था.”

सनी देओल ने कैसे बोला था ढाई किलो का हाथ वाला डायलॉग

बॉलीवुड के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित डायलॉग में से एक सनी बोलते हैं, “जब यह ढाई किलो का हाथ किसी पर पड़ता है ना, तो आदमी उठता नहीं, उठ जाता है.” राजकुमार संतोषी की 1993 की फिल्म दामिनी का यह दमदार डायलॉग, वकील गोविंद के रूप में उनके उग्र अदालती सीन्स के दौरान फिल्माया गया था.

सनी देओल इन फिल्मों में आएंगे नजर

सनी देओल अब अनुराग सिंह की ओर से निर्देशित और निधि दत्ता की ओर से लिखित “बॉर्डर 2” में नजर आएंगे. भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता की ओर से निर्मित, 1997 की ब्लॉकबस्टर “बॉर्डर” की अगली कड़ी में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी दिखाई देंगे. यह 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है. वह नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित रामायण में भी दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें- Coolie Box Office Collection Day 7: कुली की कमाई में आई जबरदस्त गिरावट, कलेक्शन देख होगी हैरानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >