नये डैड विक्की ने बताया पैरेंटिंग का सच, कैटरीना को दिया सुपरहीरो का खिताब

विक्की कौशल ने तीन महीने के बेटे विहान और पत्नी कैटरीना कैफ को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही. पिछले साल 2025 में ही विक्की पिता बने हैं. हालांकि अभी तक उन्होंने अपने बेट की फोटो फैंस के साथ शेयर नहीं की है.

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल साल 2025 में माता-पिता बने. 7 नवंबर 2025 को उनके घर बेटे का जन्म हुआ. दोनों ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा. अब विहान तीन महीने का हो चुका है और हाल ही में विक्की ने पहली बार खुलकर पापा बनने के एहसास पर बात की. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

विक्की कौशल बोले- विहान तीन महीने का है

हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के एक इवेंट में विक्की कौशल से पूछा गया कि नये-नये पिता बनने का अनुभव कैसा है. इस पर उन्होंने कहा, “वह अभी तीन महीने का है। इस उम्र में पापा के पास बहुत ज्यादा करने के लिए कुछ नहीं होता. मैं फिलहाल बस उसका हौसला बढ़ाने वाला बना हुआ हूं और इंतजार कर रहा हूं कि वह थोड़ा बड़ा हो जाए ताकि मैं भी ज्यादा योगदान दे सकूं.” अपनी पत्नी कैटरीना के बारे में बात करते हुए विक्की ने कहा, “इस समय मां ही असली सुपरहीरो है. वह अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक योद्धा की तरह रही और अब मां के रूप में भी उतनी ही मजबूत है. मुझे उस पर बहुत गर्व है और मैं उससे बेहद प्यार करता हूं.”

इस फिल्म में नजर आएंगे विक्की कौशल

विक्की कौशल के लिए साल 2025 काफी खास रहा. पहले जनवरी में उनकी फिल्म छावा रिलीज हुई और 7 नवंबर 2025 में वह पिता बने. छावा फिल्म हिट हुई और इसमें उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया था. फिल्म में उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी थी और दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया था. दूसरी तरफ उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर है. इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी हैं. विक्की पहले रणबीर के साथ ‘संजू’ और आलिया के साथ ‘राजी’ में काम कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >