Sunny Deol ने अपनाया AI ट्रेंड, रिक्रिएट किए ‘गदर’ और ‘बॉर्डर’ के सुपरहिट एक्शन मोमेंट्स, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्मों गदर 3, बॉर्डर 2 और लाहौर 1947 को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच सनी ने अपने करियर के कुछ यादगार एक्शन सीन्स को एआई की मदद से डिजिटल आर्टवर्क में बदला, जिसे फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी आने वाली फिल्मों गदर 3, बॉर्डर 2 और लाहौर 1947 को लेकर सुर्खियों में है. इस बीच एक्टर वायरल हो रहे एआई इमेज ट्रेंड का हिस्सा बन गए हैं. उन्होंने अपने करियर के कुछ आइकॉनिक एक्शन मोमेंट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से डिजिटल आर्टवर्क में बदल दिया है. फैंस को उनका ये स्टाइल काफी पसंद आ रहा है. साथ ही मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

सनी देओल का लेटेस्ट पोस्ट हो रहा वायरल

सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की है, लेकिन उसमें एक बड़ा ट्विस्ट है. वह उन सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जो इस समय एआई-जनरेटेड इमेजेज को लेकर चर्चा में हैं. सनी ने गूगल के नैनो बनाना टूल का इस्तेमाल करते हुए अपनी लोकप्रिय फिल्मों के कुछ आइकॉनिक सीन्स को फिर से नए अंदाज में तैयार किया. एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा “एक्शन फिगर्स. इस नए ट्रेंड के जरिए अपने प्यार को यूं ही बांटते रहिए, धन्यवाद फैंस.” फैंस उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं.

पोस्ट पर यूजर्स के आए कमेंट्स

सनी देओल के लेटेस्ट पोस्ट पर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हिंदुस्तान का असली ब्लॉकबस्टर. एक यूजर ने लिखा, अरे पाजी आप भी. एक यूजर ने लिखा, इस ट्रेंड के विनर. एक यूजर ने लिखा, शेरा. एक यूजर ने लिखा, सनी पाजी की बात ही कुछ और है.

‘बॉर्डर 2’ कब होगी रिलीज?

सनी देओल की अगली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अगले साल 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की स्टारकास्ट में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा शामिल हैं. अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है.

यह भी पढ़ें- सनी देओल-बॉबी देओल ने इस खास शख्स के लिए लिखा दिल छू लेने वाला, फोटो देख थम जाएंगी निगाहें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >