यह उनका समय है, वे इससे भी ज्यादा के हकदार हैं, अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ सफलता पर सनी देओल का आया रिएक्शन

Sunny Deol on Dhurandhar Success: सनी देओल ने ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ की. दोनों की ‘बॉर्डर’ से शुरू हुई दोस्ती और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फिर से चर्चा में है.

Sunny Deol on Dhurandhar Success: नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई को फिल्म ‘इक्का’ रिलीज होने वाली है. 29 जून को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल के साथ-साथ अक्षय खन्ना भी नजर आए. फिल्म में दोनों साथ में काम कर रहे हैं. इवेंट में सनी ने अपने को-स्टार अक्षय की जमकर तारीफ की. सनी ने कहा “अक्षय खन्ना के साथ मैंने पहली बार ‘बॉर्डर’ में काम किया था. उस समय हमने बहुत मजा किया था और इस फिल्म में भी वही अपनापन और अच्छा अनुभव रहाय मैं उन्हें कई सालों से जानता हूंय वो मुझसे भी ज्यादा शांत रहते हैं, लेकिन अंदर से बहुत अच्छे इंसान हैं.”

Sunny Deol on Dhurandhar Success:‘धुरंधर’ के बाद मिली सफलता पर सनी देओल की बड़ी बात

अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर के बाद उन्हें मिली सफलता को लेकर भी सनी देओल ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “समय कभी भी बदल सकता है. बस आपको मेहनत करते रहना चाहिए और कभी रुकना नहीं चाहिए. अक्षय ने यही किया और अब उनका अच्छा समय चल रहा है. वह इससे भी ज्यादा सफलता के हकदार हैं. मैं उनके लिए बहुत खुश हूं.”

तिलोत्तमा शोम ने अक्षय खन्ना को लेकर किया ये खुलासा

इवेंट में तिलोत्तमा शोम ने भी एक किस्सा शेयर किया. तिलोत्तमा ने कहा कि उन्होंने कभी अक्षय खन्ना को मुस्कुराते हुए नहीं देखा था. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान एक दिन उन्हें अक्षय मुस्कुराते हुए मिले और उन्हें पहचानना ही मुश्किल हो गया. जबकि डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने बताया कि अक्षय ने स्क्रिप्ट मिलते ही बहुत जल्दी फिल्म के लिए हामी भर दी थी. उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के अंदर ही अक्षय ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया था.

Ikka Release Date: ‘इक्का’ रिलीज डेट

फिल्म ‘इक्का’ अब 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म का हिस्सा दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम भी है.

यह भी पढ़ेंकरोड़ों की नेट वर्थ के बावजूद फटे जूतों में दिखे सनी देओल, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट, VIDEO

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र की बीमारी के दौरान पैपराजी पर क्यों भड़के थे सनी देओल? अब बॉबी देओल ने बताई पूरी वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >