Border 2 Release Date: सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट पोस्टपोन करने पर किया खुलसा, कहा- कुछ भी हो सकता है

Border 2 Release Date: ‘बॉर्डर 2’ का हाल ही में पहला पोस्टर आया, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट 22 जनवरी 2026 बताई गई. अब इसे पोस्टपोन करने को लेकर खबरें शुरू हो गई हैं, जिसका इशारा खुद फिल्म के हीरो सनी देओल ने किया है. आइए नटते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Border 2 Release Date: सनी देओल अपनी ब्लॉकबस्टर हिट ‘गदर 2’ के बाद अब एक और बड़ी देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ लेकर आ रहे हैं. हाल ही में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) के मौके पर उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया और रिलीज डेट की घोषणा भी की. फिल्म को 22 जनवरी 2026 को रिलीज करने की योजना है. लेकिन इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि यह तारीख पक्की नहीं है, जिससे फैंस के बीच कन्फ्यूजन बढ़ गया. आइए बताते हैं सनी देओल ने ऐसा क्यों कहा.

सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट पर क्या कहा?

जूम के साथ एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सनी ने कहा, “ऐसी उम्मीद है कि फिल्म अगले साल की शुरुआत में आ जाएगी. मेकर्स जनवरी की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन कुछ भी हो सकता है- वीएफएक्स, पोस्ट-प्रोडक्शन या किसी ���र कारण से चीजें बदल सकती हैं.”

यह बयान इशारा करता है कि फिल्म की रिलीज डेट फ्लेक्सिबल है और मेकर्स इसे रिपब्लिक डे (26 जनवरी) के आसपास भी रिलीज कर सकते हैं.

कैमियो और अफवाहों पर क्या बोले सनी देओल?

सनी देओल ने साफ किया कि उन्हें फिल्म में कैमियो के लिए अप्रोच नहीं किया गया था और यह भी अफवाह है कि ‘गदर 2’ की सफलता के बाद उनका रोल बढ़ाया गया है. उन्होंने कहा, “ऐसा कुछ नहीं हुआ है. आजकल इस तरह की थ्योरीज बन जाती हैं.”

बॉर्डर 2 की कास्ट में कौन-कौन है?

इस बार ‘बॉर्डर 2’ में नई पीढ़ी के एक्टर्स नजर आएंगे. फिल्म में सनी देओल के अलावा, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसी शानदार कलाकार नजर आएंगे.

इन तीनों एक्टर्स ने अपनी शूटिंग पूरी कर ली है और अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आए पोस्टर को भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.

यह भी पढ़े: War 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इतनी ग्रेस और ताकत…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >