Housefull 5 के 2 क्लाइमेक्स पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इसी तरह से सिनेमा…

Housefull 5: अक्षय कुमार की कॉमेडी मर्डर-मिस्ट्री ‘हाउसफुल 5’ के ‘दो क्लाइमेक्स को लेकर जाट एक्टर सनी देओल ने चुप्पी तोड़ी है. साथ ही उन्होंने कॉमेडी जॉनर में काम करने पर भी बात की.

Housefull 5: बॉलीवुड की सबसे एंटरटेनिंग फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं किस्त यानी ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म पर क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया. साथ ही यह इन दिनों में खूब सुर्खियां भी बटोर रहा है. कभी इसकी स्टारकास्ट को लेकर चर्चा होती है, तो कभी इसके हाई-ऑक्टेन कॉमेडी एंगल को लेकर. लेकिन इस बार जो खबर सबसे ज्यादा हैरान करने वाली है, वो है फिल्म के ‘दो क्लाइमेक्स’. अब इस पर खुद जाट एक्टर सनी देओल ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने फिल्म के दो अलग-अलग एंडिंग को लेकर अपनी राय शेयर की है. आइए बताते हैं सबकुछ.

हाउसफुल 5 को लेकर क्या बोले सनी देओल?

सनी देओल से जब एक इंटरव्यू में फिल्म के दो-दो क्लाइमेक्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हैरानी से कहा कि कहां मुझे नहीं मालूम. तब रिपोर्टर ने कहा हां थिएटर्स में दो क्लाइमेक्स दिखाए जा रहे. तो आपको क्या लगता है कि प्रोड्यूसर, डायरेक्टर या एक्टर के नाते कोई एक्सपेरिमेंट किया गया?

इसपर सनी पाजी कहते हैं, ‘मुझे नहीं पता ये एक्सपेरिमेंट था की नहीं, उनसे हो गया होगा. डायरेक्टर ने सोचा होगा मुझे ये चाहिए. प्रोड्यूसर ने कहा होगा मुझे ये चाहिए. तो उन्होंने 2 अलग-अलग करके दिखा दिया. ये ऐसी कोई चीज नहीं है कि हम आगे अपना ऐसी ही सिनेमा बनाएंगे.

कॉमेडी करेंगे सनी पाजी?

रिपोर्टर ने सनी देओल से आगे पूछा कि हमने आपको जाट में देखा, गदर में देखा तो ये बहुत सीरियस रोल हो गए तो इनके अलावा आपको कोई कॉमेडी मूवी या रोम-कॉम मिली तो आप ये करना पसंद करेंगे? इसपर एक्टर ने कहा, ‘बिलकुल, मैं हर तरह के किरदार और हर तरह के जॉनर करना पसंद करूंगा सब्जेक्ट इस तरह का आए.’

यह भी पढ़े: Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ बनी रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर, तो ठग लाइफ की डूबी नैया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >