Gadar 2 की सफलता का सनी देओल ने किसे दिया क्रेडिट? बोले- वो लकी चार्म साबित हुई...

सनी देओल की मूवी गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस गुड लक का एक्टर ने कथित तौर पर सारा श्रेय अपनी बहू द्रिशा आचार्य को दिया. अभिनेता का मानना है कि देओल परिवार में भाग्य और सौभाग्य बहाल हो गया है.

सनी देओल की मूवी गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म 11 अगस्त को सिनेाघरों में रिलीज हुई थी और अब कलेक्शन 250 करोड़ के पार हो चुका है. इस गुड लक का एक्टर ने कथित तौर पर सारा श्रेय अपनी बहू द्रिशा आचार्य को दिया. सनी फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं. साथ ही एक्टर को लगता है कि घर की लक्ष्मी द्रिशा आचार्य, परिवार के लिए अच्छी किस्मत लेकर आई हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि एक्टर ने अपनी सौतेली बहनों, ईशा देओल और अहाना देओल के साथ सुलह कर ली, जो फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए भी आई थीं. कथित तौर पर अभिनेता का मानना है कि देओल परिवार में भाग्य और सौभाग्य बहाल हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >