सनी देओल ने प्रभास संग फिल्म फौजी में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, Jaat एक्टर बोले- अगर मैं कर रहा हूं…

‘जाट’ एक्टर सनी देओल और प्रभास की एक फोटो सामने आई थी, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो गए थे. फैंस का कहना था कि दोनों स्टार एक साथ मूवी में काम करने वाले हैं. अब इसपर सनी ने सच्चाई बताई है. साथ ही बताया कि फौजी में वह प्रभास संग नजर आएंगे या नहीं.

गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म ‘जाट’ के साथ सनी देओल वापस लौट आए हैं. इस एक्शन ड्रामा ने ओपनिंग डे पर करीब 9 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई अजित कुमार की साउथ मूवी ‘गुड बाद अग्ली’ सनी की फिल्म को कड़ी टक्कर दे रहा है. इसके साथ ही सिनेमाघरों में सलमान खान की सिकंदर भी लगी हुई है, जो धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. इस बीच कुछ दिन पहले जाट के सेट से प्रभास और सनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि कहीं दोनों साथ में किसी फिल्म में काम तो नहीं कर रहे. अब इसपर गदर एक्टर ने रिएक्ट किया है.

प्रभास के साथ इस फिल्म में दिखेंगे सनी देओल?

सनी देओल ने पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि वह बाहुबली एक्टर प्रभास के साथ काम नहीं कर रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह प्रभास की फिल्म फौजी में उनके साथ दिखेंगे. इसपर एक्टर ने जवाब दिया कि देखिए, ”अगर मैं कुछ कर रहा हूं तो मैं जब सही समय होगा तब उसके बारे में अनाउंस करूंगा. अगर मैं कुछ नहीं कर रहा हूं तो उसके बारे में कुछ नहीं है और मैं इस बारे में कुछ कर भी नहीं सकता हूं. लोग मेरे बारे में तरह-तरह की बातें कहते हैं और चर्चा फैलाते हैं कि मैं यह या वह कर रहा हूं.”

प्रभास की आने वाली फिल्म

प्रभास की फिल्म द राजा साब 19 अप्रैल को रिलीज होनी वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी. मेकर्स ने अभी तक नयी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है. इसके अलावा प्रभास फिल्म फौजी में काम कर रहे हैं, जिसमें वह भारत में ब्रिटिश राज के दौरान एक सेना अधिकारी का किरदार प्ले करेंगे. बाहुबली एक्टर स्पिरिट में नजर आएंगे, जिसके निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा है. साइंस-फिक्शन फिल्म कल्कि 2 में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ एक बार फिर से नजर आएंगे. पौराणिक फिल्म कन्नप्पा में प्रभास रुद्र की भूमिका निभाएंगे और मूवी में उनके साथ मोहनलाल और अक्षय कुमार भी होंगे.

यहां पढ़ें- सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >