Gadar 2 से पहले फिल्में फ्लॉप होने पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसे निर्देशक और कहानियां…

सनी देओल दो साल बाद एक बार फिर से सिनेमाघरों में अपना जादू चलाने के लिए लौट आए हैं. उनकी फिल्म जाट 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इस बीच एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि गदर 2 से पहले उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर रही थी.

Box Office: बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म जाट से बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करने जा रहे हैं. ‘गदर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद एक बार फिर से सनी अपना जादू दर्शकों पर चलाने के लिए तैयार है. जाट में उनका एक्शन अवतार देखने लायक होने वाला है. फिल्म में वह रणदीप हुड्डा से दो-दो हाथ करते दिखेंगे. हालांकि ‘गदर 2’ से पहले उनकी सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पा रही थी. ऐसा क्यों हो रहा था अब इसपर जाट एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सनी देओल बोले- मैं अपने काम और फिल्मों के प्रति…

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म जाट के प्रमोशन में लगे हुए हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज हो रही. ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा संग बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि गदर 2 से पहले उनकी कई फिल्मों में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया. एक्टर ने इसपर कहा, ” जहां तक मेरी जर्नी की बात है, मैं हमेशा मजाक करता हूं कहता हूं कि मेरा करियर गदर खत्म हो गया और गदर 2 के बाद मेरा करियर फिर से शुरू हो गया. मैं अपने काम और फिल्मों के प्रति बहुत जुनूनी रहा. मेरी प्राथमिकता फिल्म की स्टोरी और बाकी किरदार होते हैं, ना कि सिर्फ मैं. ”

‘जब मैंने अपने बेटे…’

सनी देओल ने बताया कि उन्होंने एक साथ कई काम करने शुरू कर दिया, जिसमें निर्देशन, निर्माण शामिल था. एक्टर कहते हैं, उन एक्स्ट्रा जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए वे कहीं खो गए. मुझे ऐसे निर्देशक और कहानियां भी नहीं मिल रही थीं जो मेरी संवेदनाओं से मेल खा सकें, लेकिन मैंने अलग-अलग रास्ते अपनाने की कोशिश की और कभी हार नहीं मानी.” आगे एक्टर ने बताया ”जब मैंने अपने बेटे के लिए फिल्म बनाई, मैंने डिसाइड कर लिया अब इसका अंत है और मुझे फिर से एक्टर बनना है. सौभग्य से मुझे गदर 2 मिल गई.”

यह भी पढ़ें- Manoj Kumar की पहली सैलरी कितनी थी? जिस फिल्म के लिए भारत कुमार ने बेचा था बंगला, उसने तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >