सनी देओल ने शाहरुख खान के साथ काम करने पर दिया बड़ा बयान, जाट एक्टर बोले- किंग खान के साथ एक ही फिल्म…

फिल्म गदर 2 के बाद सनी देओल फिल्म जाट से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है और ये 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है. फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में एक्टर ने शाहरुख खान संग काम करने को लेकर बात की.

सनी देओल अपनी फिल्म जाट के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. फिल्म में उनसे लोहा लेते रणदीप हुड्डा दिखेंगे. फिल्म 10 अप्रैल को थिएटर्स में आ रही है और फैंस इसके रिलीज को लेकर खासा उत्साहित है. इस बीच एक इंटरव्यू में एक्टर ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान संग काम करने को लेकर बात की. सनी और किंग खान ने साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म डर में साथ में काम किया था. फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी और इसमें शाहरुख ने विलेन का किरदार निभाया था. मूवी सुपरहिट हुई थी और दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

शाहरुख खान संग दोबारा काम करने चाहते हैं सनी देओल

फिल्म जाट के प्रमोशन के दौरान सनी देओल ने पिंकविला से खास बातचीत के दौरान, उनसे पूछा गया कि वह किसके साथ दो हीरो वाली फिल्म करना चाहेंगे. इसपर एक्टर ने शाहरुख खान संग फिल्म करने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा, ऐसे फैसला करना किसके साथ करूंगा नहीं. मेरा मतलब है कि मुझे उनके साथ काम करके अच्छा लगेगा. शाहरुख के साथ एक ही फिल्म की थी, तो एक और कर सकते हैं. यह अच्छा होगा क्योंकि वह एक अलग दौर था और अब यह एक अलग दौर है, इसलिए निश्चित रूप से. पहले हमारे डायरेक्टर्स का सारी चीजों पर सारा कंट्रोल होता था. आज कल हमारे डायेरक्टर्स के पास इतना कंट्रोल नहीं है और कहानियां वैसी बन भी नहीं रही है, जो एक्टर्स के इमेज को जस्टिफाई करेगा. वह बहुत जरूरी है.

क्या हुआ था शाहरुख खान- सनी देओल के बीच

फिल्म ‘डर’ के बाद शाहरुख खान और सनी देओल ने दोबारा साथ में काम नहीं किया. मूवी रिलीज होने के बाद सनी को लगा कि किंग खान का रोल विलेन होने के बाद भी उन्हें निर्देशक यश चोपड़ा ने ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया. साथ ही सनी को लगा कि शाहरुख के डायलॉग उनसे ज्यादा अच्छे थे. सनी को ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी और उन्होंने वाईआरएफ के साथ दोबारा काम नहीं किया. इस नाराजगी की वजह से सनी ने एक्टर से 16 सालों तक बात भी नहीं किया. हालांकि गदर 2 के सक्सेस पार्टी में दोनों ने अपनी सालों पुरानी बीच दुश्मनी खत्म हो गई.

यहां पढ़ें-  Laughter Chefs 2: निया शर्मा के बाद अब टीवी की इस हसीना की शो में हुई एंट्री, मन्नारा चोपड़ा ने कहा अलविदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >