सनी देओल-ऐश्वर्या राय की फिल्म, जो कभी नहीं हुई रिलीज, इस सीन को लेकर जमकर मचा था बवाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनती है, जिसकी शूटिंग पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन किसी वजह से ये रिलीज नहीं हो पाती. ऐसा ही कुछ गदर 2 एक्टर सनी देओल और ऐश्वर्या राय की फिल्म के साथ हुआ. दोनों ने साथ एक फिल्म की शूटिंग तो की, लेकिन कभी रिलीज नहीं हो सकी.

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 में नजर आने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फैंस सिल्वर स्क्रीन पर तारा सिंह को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. मूवी के सेट से अक्सर तसवीरें और वीडियो वायरल होती रहती हैं. आज हम आपको सनी देओल की एक फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसकी शूटिंग पर लाखों खर्च हुए, लेकिन फिर भी कभी रिलीज नहीं हुई. जी हां आपने सही सुना. दरअसल यंग एंग्रीमैन ने ऐश्वर्या राय संग इंडियन नाम की एक फिल्म में काम किया था, जो किसी वजह से डिब्बाबंद होकर रह गई.

सनी देओल और एश्वर्या राय की फिल्म हुई डब्बाबंद

दरअसल बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां है, जिन्हें फैंस एक साथ किसी फिल्म में देखना चाहते हैं. उन्हीं में से एक जोड़ी थी सनी देओल और ऐश्वर्या राय की. दोनों 90s के टॉप एक्टर्स में से एक रहे हैं. बावजूद इसके वह सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ कभी नहीं आये. सनी देओल और ऐश्वर्या राय को साथ में इंडियन ऑफर हुई. ये फिल्म उस समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी, जिसपर करोड़ों रुपये खर्च हुए थे. फिल्म में सनी और एश्वर्या ने गाने में कई बोल्ड सीन भी दिए थे. ‘फिल्मीबीट’ डॉटकाम की मानें तो इस फिल्म का एक गाना शूट हुआ था, जिसमें करीब 1.75 करोड़ खर्च हो चुके थे. लेकिन बाद में किसी वजह से ये डब्बाबंद हो गई.

ये थी इंडियन फिल्म की कहानी

इंडियन फिल्म में सनी देओल डबल रोल में थे. एक रोल में वह आर्मी ऑफिसर के तौर पर नजर आ रहे थे, दूसरे में आतंकवादी बने थे. फिल्म पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके थे, बाद में अचानक शूटिंग रूक गई. हालांकि फिल्म क्यों रिलीज नहीं हुई, इसके पीछे की वजह आजतक सामने नहीं आई. एक इंटरव्यू में तो सनी ने कहा था कि उनके साथ काजोल, माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी जैसी हिरोइन काम नहीं करना चाहती थी. गदर के लिए भी कई एक्ट्रेसेस न काम करने से मना कर दिया था.

Also Read: कृष्णा अभिषेक की एंट्री से कपिल शर्मा को मिली TRP, मेकर्स ने दी मुंह मांगी कीमत, तब जाकर ‘सपना’ लौटी स्टेज पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >