Sunjay Kapur की मौत के बाद वायरल हुआ पत्नी प्रिया सचदेवा का पोस्ट, बोलीं- पागलपन से भर गया है…

Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की पोलो मैच के दौरान मधुमक्खी निगलने से हार्ट अटैक से मौत हो गई. अब उनके निधन के 6 दिन बाद संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा का एनिवर्सरी पोस्ट वायरल हो रहा है.

Sunjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को निधन हुआ. 53 वर्षीय संजय कपूर पोलो मैच खेलते समय अचानक हार्ट अटैक का शिकार हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैच के दौरान उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई थी, और कुछ ही मिनटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके आखिरी शब्द थे – “मैंने कुछ निगल लिया है”. बाद में डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिससे एलर्जिक रिएक्शन और दिल का दौरा पड़ गया.

अब उनके जाने के 6 दिन बाद तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा का एक पुराना पोस्ट वायरल हो है, जो उनकी एनिवर्सरी का था. इस पोस्ट में प्रिया ने संजय के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए कई बातें कही थीं.

यहां देखें प्रिया सचदेवा का पोस्ट-

प्रिया सचदेवा का एनिवर्सिरी पोस्ट वायरल

प्रिया सचदेव ने अपनी पिछली एनिवर्सिरी पर पति संजय कपूर संग एक तस्वीर शेयर करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांधे और कैप्शन में लिखा था, ‘शादी की सालगिरह मुबारक हो, मेरे प्यारे पति. आपसे बेपनाह प्यार… मुझे हमेशा से पता था कि आप दौड़ सकते हैं, लेकिन साथ में हम उड़ते हैं! आपके साथ, जीवन हंसी, खुशी, उत्साह, रोमांच और पागलपन से भर गया है! आप मुझे पूरा करते हैं, मेरे बेटर हाफ.. हमेशा मेरे लिए और सबसे जरूरी, हमारे लिए मौजूद रहने के लिए धन्यवाद.’

करिश्मा के बच्चों संग थे प्रिया के अच्छे रिश्ते

संजय कपूर की निजी जिंदगी भी काफी चर्चित रही है. उनकी पहली शादी 1996 में नंदिता महतानी से हुई, जो 2000 में टूट गई. फिर दूसरी शादी 2003 में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से हुई, जो कि 2010 तक चली और 2016 में उनका तलाक हुआ. करिश्मा से संजय के दो बच्चे हैं, समायरा और कियान. फिर संजय कपूर ने तीसरी शादी 2017 में मॉडल और एंटरप्रेन्योर प्रिया सचदेव से की, जिससे उन्हें एक बेटा अजरियास हुआ.

प्रिया ने करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान के साथ भी अच्छे रिश्ते बनाए रखे. सोशल मीडिया पर उन्होंने अक्सर अपने बेटे अजरियास के साथ इन बच्चों की तस्वीरें शेयर कीं.

यह भी पढ़े: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के कार्तिक बनने जा रहे हैं दूल्हा? Mohsin Khan ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >