Sunjay Kapur Prayer Meet: पति को अंतिम अलविदा कहते हुए फूट-फूटकर रोई संजय की पत्नी प्रिया, करिश्मा की आंखों में भी दिखी गहरी उदासी

Sunjay Kapur Prayer Meet: 12 जून 2025 को बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया था. 19 जून को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया और 22 जून को उनके लिए प्रेयर मीट रखी गई. इस मौके पर करिश्मा अपने बच्चों कियान-समायरा, बहन करीना और सैफ अली खान संग पहुंची.

Sunjay Kapur Prayer Meet: 12 जून 2025 को संजय कपूर का निधन हो गया. उनके निधन के आठ दिन बाद 19 जून को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया. जबकि 22 जून को दिल्ली में उनके लिए प्रेयर मीट रखी गई. इसमें करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चे कियान-समायरा और बहन करीना कपूर, सैफ अली खान के साथ दिल्ली पहुंची थी. प्रेयर मीट की तसवीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं. इस दौरान संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा फूट-फूट कर रोती दिखी. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सैफ और करीना सबसे हाथ जोड़कर सबसे मिलते दिखे.

संजय कपूर की प्रेयर मीट में करिश्मा कपूर अपने सिर पर दुपट्टा रखे नजर आई. जबकि उनके बच्चों समयारा और कियान के चेहरे पर गहरी उदासी दिखी. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रेयर मीट के बाद बेबो वापस एयरपोर्ट जाती दिखी. इस दौरान एक्ट्रेस की आंखों में दर्द नजर आ रहा था. बता दें कि संजय और करिश्मा की शादी साल 2003 में हुई थी. दोनों की शादी की चर्चा उस साल खूब हुई थी क्योंकि इसमें बॉलीवुड के सारे बड़े स्टार्स ने शिरकत की थी. साल 2016 में कपल ने तलाक ले लिया था. उनके दो बच्चे हैं. संजय ने साल 2017 में प्रिया सचदेवा से शादी रचा ली थी.

यह भी पढ़ें–  Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025: ओपनिंग डे का सिंहासन छावा के नाम, सितारे जमीन पर और जाट रह गई हांफती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >