Sunjay Kapur Last Wish: संजय कपूर की अंतिम इच्छा जानकर पसीज जाएगा दिल, करीबी ने किया इमोशनल खुलासा

Sunjay Kapur Last Wish: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की मौत के बाद उनकी खास दोस्त ने उनकी अधूरी आखिरी ख्वाहिश का खुलासा किया है. जानिए क्या था उनका सपना और क्यों उनके अंतिम संस्कार में हो रही है देरी.

Sunjay Kapur Last Wish: करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने बिजनेसमैन, संजय कपूर 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय अचानक हुए दिल के दौरे के कारण इस दुनिया को अलविदा कह गए. उनकी मौत से न सिर्फ परिवार, बल्कि उनके करीबी दोस्त भी सदमे में हैं. हाल ही में संजय की खास दोस्त और ‘फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स’ की एक्ट्रेस कल्याणी साहा ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए उनकी अधूरी आखिरी ख्वाहिश का जिक्र किया. इसे जानने के बाद आपकी भी आंखे भर आएंगी. ऐसे में आइए बताते हैं उनकी आखिरी ख्वाइश से लेकर उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी पूरी बात.

क्या थी संजय कपूर की आखरी ख्वाइश?

एक्ट्रेस कल्याणी साहा ने बीते दिनों संजय संग पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “संजय को शो ऑफ करना पसंद नहीं था, लेकिन वो जो भी करता, उसमें बेस्ट बनना चाहता था. वो चाहता था कि अजारियस (उनका बेटा) के लिए वह परफेक्ट पिता बन सके और कम से कम 100 साल जिए.” अब संजय की यह ख्वाइश सभी को इमोशनल कर रही है.

क्यों हो रही संजय के अंतिम संस्कार में देरी?

संजय कपूर के अंतिम संस्कार में देरी हो रही है क्योंकि उनका पार्थिव शरीर लंदन से दिल्ली लाया जा रहा है. उनके पास अमेरिकी नागरिकता थी, जिस कारण कानूनी प्रक्रिया समय ले रही है.

संजय कपूर की पर्सनल लाइफ

संजय कपूर की करिश्मा कपूर से 2003 में शादी हुई थी. हालांकि, यह रिश्ता 2016 में तलाक के साथ खत्म हुआ. दोनों के दो बच्चे—कियान और समायरा हैं. तलाक के बाद भी दोनों कई बार अपने बच्चों के लिए साथ नजर आए, और संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव का भी बच्चों से खास जुड़ाव था. प्रिया से संजय का एक बेटा था, जिसका नाम अजारियस. संजय इन्हीं के लिए एक आदर्श पिता बनना चाहते थे, लेकिन उनकी यह अधूरी ही रह गई.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Box Office Collection Day 12: फ्लॉप की ओर बढ़ी अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’? 12वें दिन की कमाई ने चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >