Sunjay Kapur Funeral: संजय कपूर का हुआ अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए कियान-समायरा, Video देख आंखें होगी नम

Sunjay Kapur Funeral: करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका अंतिम संस्कार आज नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया गया. इसमें करिश्मा से लेकर करीना कपूर, सैफ अली खान, समायरा और कियान को स्पॉट किया गया. सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं.

Sunjay Kapur Funeral: करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को लंदन में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वे 53 वर्ष के थे. अंतिम संस्कार नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया गया, जिसमें परिवार के कई करीबी सदस्य और मित्र मौजूद थे. सोशल मीडिया पर अंतिम संस्कार के कई वीडियोज सामने आ रहे हैं. जिसमें करिश्मा से लेकर करीना कपूर, सैफ अली खान, समायरा और कियान को स्पॉट किया जा रहा है.

अंतिम संस्कार में दिखा ये नजारा

ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में करिश्मा संजय के पार्थिव शरीर के पास घुटनों के बल बैठी दिखाई दे रही हैं, उनके साथ उनकी बेटी और बेटा भी हैं. अंतिम संस्कार में शामिल होने के दौरान पूरा परिवार शोक में एकजुट था. यही नहीं सैफ दूर खड़े हैं. वहीं करीना कपूर थोड़ी इमोशनल नजर आ रही है.

पिता को देखकर फूट-फूटकर रोए कियान-समायरा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिता के अंतिम संस्कार में कियान ने कई रस्में निभाई. इस वक्त वह काफी इमोशनल भी हो गए. उन्हें रोता हुआ देख बहन समायरा भी रोने लगी. उसे करिश्मा ने चुप कराया. अंतिम संस्कार के बाद करिश्मा फिर से बच्चों संग मुंबई लौट गई. उनके जाने हुए स्पॉट किया गया. बता दें कि संजय कपूर का अंतिम संस्कार इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह में किया गया है.

संजय कपूर की प्रार्थना सभा दिल्ली में होगी

22 जून को ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे तक औपचारिक प्रार्थना सभा रखी गई है. ऑनलाइन प्रसारित हो रहे एक संदेश में उनके परिवार के सदस्यों के नाम हैं, मां रानी सुरिंदर कपूर, पत्नी प्रिया, और बच्चे सफीरा और अजरिया, साथ ही समायरा और कियान. संजय कपूर ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >