Sunjay Kapur: ना करिश्मा कपूर के बच्चे न तीसरी पत्नी का बेटा, ये शख्स बना संजय के कंपनी का उत्तराधिकारी

Sunjay Kapur: भारत के ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के दिग्गजों में से एक संजय कपूर का 12 जून, 2025 को निधन हो गया. वह लंदन में पोलो खेल रहे थे, जहां उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली. उनके जाने के बाद फैंस जानना चाहते थे कि उनके कंपनी का उत्तराधिकारी कौन होगा. अब इसका फाइनली खुलासा हो गया है.

Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर के पूर्व पति और उद्योगपति संजय कपूर का 12 जून को 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया. लंदन में पोलो मैच खेलते समय गलती से मधुमक्खी निगलने के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा. वे दुनिया की अग्रणी मोबिलिटी टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक सोना कॉमस्टार के चेयरमैन और नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे. संजय के अचानक निधन के बाद अब फर्म ने पहला बयान जारी किया है. साथ ही बताया कि कंपनी को कौन आगे संभालेगा.

संजय की मौत के बाद कौन संभालेगा सोना कॉमस्टार

सोना कॉमस्टार के निदेशक ने संजय कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया. उन्होंने शोकाकुल कपूर परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की. उन्होंने कहा, “निदेशक मंडल सोना कॉमस्टार के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय कपूर के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता है और कपूर के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है. उनकी दूरदृष्टि, मूल्य और उत्कृष्टता कंपनी को काफी उचे स्तर तक ले गया. वह प्रेरणा देते रहेंगे. कंपनी के निदेशक मंडल ने 2019 से अपने प्रबंध निदेशक और सीईओ विवेक विक्रम सिंह के नेतृत्व में एक प्रोफेशनल मैनेजमेंट टीम बनाई है. हमें बोर्ड की देखरेख में कंपनी का नेतृत्व करने की मैनेजमेंट टीम की क्षमता पर पूरा भरोसा है.”

कंपनी में समय समय पर होगी बैठक

उन्होंने आगे कहा, ”कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक नियत समय पर होगी, जिसमें बोर्ड के नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा. हम अपने ग्राहकों, बिजनेस पार्टनर्स, कर्मचारियों और शेयरधारकों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि कंपनी में सामान्य रूप से काम चल रहा है और प्रबंधन में कोई बदलाव नहीं होने वाला है.”

यह भी पढ़ें- Border 2 के सेट से पूरी टीम की पहली तसवीर आई सामने, सनी देओल के साथ कुछ ऐसे दिखे वरुण धवण-अहान शेट्टी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >