Govinda पर Sunita Ahuja ने लगाया चीटिंग का आरोप, बोली- सबके गले काट कर रख देगी

Govinda-Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 38 साल पहले एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे. कपल बीते कई सालों से खुशी खुशी अपनी लाइफ को जी रहे थे. हालांकि कई महीनों से उनके रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है. जिसमें स्टार्स के तलाक की अफवाहें शामिल है. अब सुनीता ने एक्टर पर चीटिंग, अत्याचार और उन्हें अकेला छोड़ देने का आरोप लगाया.

Govinda-Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. कुछ समय पहले कपल के तलाक की अफवाहें आई थी. अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनकी शादी में कई सारी समस्याएं हैं. जिसके बाद सुनीता ने गोविंदा पर चीटिंग, अत्याचार और उन्हें अकेला छोड़ देने का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी है. इस खबर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

क्या गोविंदा और सुनीता आहूजा अलग होने वाले हैं?

हॉटरफ्लाई की रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता आहूजा ने 5 दिसंबर, 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि सुनीता ने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग के आधार पर मामला दायर किया था. कथित तौर पर, गोविंदा को इस मामले में अदालत ने तलब भी किया था और आगे की प्रक्रिया के लिए पेश होने को कहा था. हालांकि, वह मई 2025 तक अदालत में पेश नहीं हुए.

सुनीता ने अपने पहले व्लॉग में शादी की परेशानियों को लेकर की बात

सुनीता ने हाल ही में अपना यूट्यूब सफर शुरू किया है. अपने पहले व्लॉग में, वह इमोशनल हो गईं और अपनी शादीशुदा जिंदगी में आ रही परेशानियों को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “हर सुख मिलना इतना आसान नहीं होता. कभी-कभी जिंदगी बहुत नीचे भी हो जाता है. मैं मां से बार-बार प्रार्थना करती रही कि मेरी शादीशुदा जिंदगी पर का आशीर्वाद दें ताकि मैं एक खुशहाल जिदगी जी सकूं.”

घर तोड़ने वाली को लेकर क्या बोली सुनीता

उन्होंने आगे कहा, “कोई भी मेरा घर तोड़ने की कोशिश करे…जो भी मेरा दिल दुखायेगा, ये मां काली सबके गले काट कर रख देगी. एक अच्छे इंसान को, अच्छी औरत को दुख देना अच्छी बात नहीं है. मैं तीन माता को इतना प्रेम करती हूं, जो भी परिस्थिती है और जो घर-परिवार तोड़ने की कोशिश करेगा, उसको मां बक्शेगी नहीं,” गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में शादी की थी. उनके दो बच्चे टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा हैं.

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office: फुस्स हुई वॉर 2, स्पाई यूनिवर्स की इन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकमयाब, घटती कमाई है चिंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >