Sulakshana Pandit Death: दिग्गज एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का निधन, जिस एक्टर के प्यार में थीं दीवानी, उसके ही पुण्यतिथि पर एक्ट्रेस ने ली आखिरी सांस

Sulakshana Pandit Death: दिग्गज एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित ने 6 नवंबर को आखिरी सांस ली. उन्होंने अपनापन, खानदान, हेरा फेरी, वक्त की दीवार जैसी मूवीज में काम किया था. एक्ट्रेस का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Sulakshana Pandit Death: दिग्गज एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया. उनकी उम्र 71 वर्ष थी. एक्ट्रेस ने 6 नवंबर को मुंबई के नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके भाई और संगीतकार ललित पंडित ने अपनी बहन की मौत की पुष्टि की. उन्होंने अपनापन, खानदान, हेरा फेरी, वक्त की दीवार जैसी फिल्मों में काम किया था. उन्होंने राजेश खन्ना, जीतेंद्र, विनोद खन्ना, शशि कपूर जैसे बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया था.

आज इतने बजे होगा सुलक्षणा पंडित का अंतिम संस्कार

मिड-डे को सुलक्षणा पंडित के भाई ललित पंडित ने बताया कि आज रात 8 बजे उसकी मौत हो गई. उसे कार्डियक अरेस्ट आया था. उनका अंतिम संस्कार 7 नवंबर को दोपहर में 12 बजे किया जाएगा.

जानें कौन थीं सुलक्षणा पंडित?

सुलक्षणा पंडित का जन्म 1954 में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक संगीत फैमिली में हुआ था. एक्ट्रेस शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की भतीजी थी. उनके भाई जतिन-ललित संगीतकार है. एक्ट्रेस ने साल 1975 में फिल्म संकल्प में तू ही सागर है तू ही किनारा सॉन्ग गाया था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था. इसके अलावा उनका गाना ‘सात समंदर पार से’ दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और ये सुपरहिट सॉन्ग था. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिल्म उलझन से साल 1975 में कदम रखा था.

इस एक्टर से शादी करना चाहती थीं सुलक्षणा पंडित

सुलक्षणा पंडित ने फिल्म उलझन में एक्टर संजीव कुमार के साथ काम किया था. इस सेट पर उन्हें संजीव से प्यार हो गया है. सुलक्षणा ने एक्टर को प्रप्रोज किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. जिसके बाद एक्ट्रेस ने कभी किसी से शादी नहीं की. साल 1985 में संजीव के निधन के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली. संजीव कुमार बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी से प्यार करते थे. एक्टर ने हेमा को प्रप्रोज किया था, लेकिन एक्ट्रेस ने इनकार कर दिया. ये जानकर फैंस को हैरानी होगी कि जिस दिन संजीव कुमार (6 नवंबर) का निधन हुआ, उसी दिन एक्ट्रेस का भी निधन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >