द केरल स्टोरी की सक्सेस को सर पर नहीं चढ़ने… सुदीप्तो सेन बोले- कई और सच्ची कहानियां अभी सामने आने की जरूरत

द केरल स्टोरी की सक्सेस को लेकर सुदीप्तो सेन ने कहा कि “मैंने द केरल स्टोरी से पहले फिल्में बनाईं. मैं फिल्में बनाना जारी रखूंगा. मुझे खुशी है कि हमारे देश के लोगों ने द केरल स्टोरी को अपनाया है. लेकिन मेरे पास बताने के लिए और भी कई कहानियां हैं.”

निर्देशक सुदीप्तो सेन की ‘द केरल स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. विवादों और प्रतिबंधों का सामना करने के बावजूद, फिल्म अभी भी अपना जादू बिखेर रही है. सिनेमाघरों में रिलीज होने के 9 दिनों के भीतर ही फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई. अब जल्द ही ये 150 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी. इसी बीच बीते दिनों खबर आई थी कि सुदीप्तो सेन और उनकी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री अदा शर्मा का एक्सीडेंट हो गया है. जिसमें दोनों घायल हो गए हैं.

सुदीप्तो सेन ने दिया हेल्थ अपडेट

अब सुदीप्तो सेन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, “यह सच है कि अदा शर्मा और मेरा शनिवार की रात को छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था. जब हम गेयटी-गैलेक्सी थिएटर से वापस आ रहे थे.” हालांकि, सुदीप्तो को लगता है कि छोटी सी दुर्घटना केवल उनकी नई-नई सफलता के कारण खबर बन गई. उन्होंने कहा, “यह सिर्फ इतना है कि द केरल स्टोरी की कहानी से जुड़ी हर चीज और हर कोई अब खबर है. हादसा मामूली था, कुछ भी गंभीर नहीं था.”

सुदीप्तो सेन बोले- मेरे पास कई कहानियां है

सुदीप्तो जोर देकर कहते हैं कि द केरल स्टोरी के बाद उनके जीवन में कुछ भी नहीं बदला है. उन्होंने कहा, “मैंने द केरल स्टोरी से पहले फिल्में बनाईं. मैं फिल्में बनाना जारी रखूंगा. मुझे खुशी है कि हमारे देश के लोगों ने द केरल स्टोरी को अपनाया है. लेकिन मेरे पास बताने के लिए और भी कई कहानियां हैं. मैं इसे अपने करियर का निर्णायक क्षण नहीं बनने दूंगा. उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी और भी कई फिल्में आएंगी.”

Also Read: सुधा मूर्ति की ये बात सुनकर हक्के-बक्के रह गये कपिल शर्मा, बोले- आज कल हमारी प्रॉब्लम ही यही…
द केरल स्टोरी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

द केरल स्टोरी ने 5 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों मे रिलीज हुई. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, द केरला स्टोरी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने सोमवार, 15 मई को भारी गिरावट देखी और भारत में लगभग 10 करोड़ रुपये कमाए. रविवार (14 मई) के संग्रह की तुलना में यह लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट है, जो 23 करोड़ रुपये है. यह भारत में 11 दिनों के कुल संग्रह को 146.74 करोड़ रुपये तक ले जाता है. फिल्म ने 15 मई को 20.30 फीसदी की ऑक्यूपेंसी दर्ज की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >