Stree 3: राजकुमार राव ने बताया कब रिलीज होगी स्त्री 3, कहा- हॉरर कॉमेडी नहीं होने…

Stree 3: स्त्री 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद फैंस स्त्री 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब राजकुमार ने बड़ा हिंट देते हुए कहा कि हॉरर-कॉमेडी की रिलीज में काफी टाइम है.

Stree 3: अमर कौशिक की ओर से निर्देशित और श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव स्टारर हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए धुआंधार कमाई की. इसका टोटल कलेक्शन 605.8 करोड़ रहा. मूवी के अंत में तीसरे पार्ट को लेकर भी बड़ा हिंट दिया गया. फैंस भी हॉरर कॉमेडी के सीक्वल को लेकर सुपर एक्साइटेड थे. अब राजकुमार राव ने बड़ा हिंट दिया है.

स्त्री 3 को लेकर राजकुमार राव ने दिया बड़ा हिंट

राजकुमार राव ने न्यूज 18 संग बातचीत में कहा कि स्त्री 3 पर काम चल रहा है. हालांकि मूवी जल्द ही रिलीज नहीं होने वाली है. उन्होंने कहा, “स्त्री 3 निश्चित रूप से बनेगी, लेकिन जल्द ही नहीं.” उन्होंने आगे बताया कि टीम फिल्म की सफलता को देखते हुए इसे जल्दबाजी में बनाने के बजाय इसे सही से बनाने के लिए काम कर रही है. स्त्री और स्त्री 2 के बीच छह साल का गैप था.

विक्की के किरदार को लेकर क्या बोले राजकुमार राव

राजकुमार राव ने इस बात पर भी जोर दिया कि निर्देशक अमर कौशिक, निर्माता दिनेश विजान और बाकी टीम एक बेहतरीन कहानी तैयार करने पर फोकस कर रहे हैं. विक्की का किरदार निभाने पर एक्टर ने कहा कि वह इसे अपने दिल से बहुत करीब रखते हैं. वह विक्की के नासमझ और सरल स्वभाव से गहराई से जुड़ते हैं, यह देखते हुए कि उनके कैरेक्टर की तरह, उनका दिल भी साफ है और दोस्तों के साथ मजेदार पलों का आनंद लेता है.

Also Read- Stree 2: अरशद वारसी ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब पैसे का सदुपयोग…

Also Read- Stree 2 की सक्सेस के बाद इस एक्टर के बढ़े भाव, फीस बढ़ाने पर कहा- इतना बेवकूफ नहीं हूं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >