जब Hum Aapke Hain Koun के प्रीमियर से बीच में ही उठकर जाने लगे थे लोग, सूरज बड़जात्या के उड़ गए थे होश

सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, सारिका, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा और डैनी जैसे बड़े सेलेब्स ने काम किया हैं. इस बीत उन्होंने अपनी मूवी हम आपके हैं कौन को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

Hum Aapke Hain Koun Box Office: फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ऊंचाई’ (Uunchai) पिछले हफ्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भरपूर प्यार मिला. सूरज ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी है, जिसमें ‘हम आपके हैं कौन’ शामिल है. इस फिल्म को लेकर फिल्म मकेर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

फिल्म हम आपके हैं कौन

फिल्म हम आपके हैं कौन साल 1994 में आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे. फिल्म सुपरहिट रही थी और इसके गाने, डायलॉग दर्शकों के जुबां पर चढ़ गए थे. मूवी में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे ने अहम किरदार निभाया था. इस फिल्म को लेकर उन्होंने बताया कि फिल्म के प्रीमियर को लोग छोड़कर जा रहे थे.

सूरज बड़जात्या ने कहा- मुझे लगा मैंने…

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सूरज बड़जात्या ने खुलासा किया की हम आपके हैं कौन के साथ मैंने इसे बहुत पहले ही सीख लिया था क्योंकि मुझे लगा कि मैंने सबसे बड़ी फिल्म बनाई है, लेकिन जब हमारा प्रीमियर हुआ तो लोग इसे पसंद नहीं कर रहे थे! मैं याद है दर्शकों का हर गाने के साथ बाहर जाना! मुझे लगा कि मैंने एक अच्छी फिल्म बनाई है लेकिन फिर मैं सोचने लगा, ‘ये क्या हो गया.’

Also Read: Uunchai Box Office Collection Day 6: फिल्म ऊंचाई ने छठवें दिन भी दिखाया दम, बॉक्स ऑफिस पर इतनी रही कमाई
सूरज बड़जात्या ने कही ये बात 

सूरज बड़जात्या ने आगे कहा, मुझे याद है कि एक यंग इंसान मुझसे कह रहा था कि ऐसा सबके साथ होता है. राज कपूर जी के साथ भी ऐसा हुआ था, तो अब नेक्सट फिल्म जल्दी बनाएं. लगभग 4-5 दिनों बाद ही थियेटर में परिवार आने लगे. बता दें कि हम आपके है कौन राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है. फिल्म में प्रेम और निशा की लव स्टोरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.

सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई

फिल्म ऊंचाई में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, सारिका, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा और डैनी जैसे बड़े सेलेब्स ने काम किया हैं. फिल्म चार दोस्तों की कहानी है. इसमें डैनी की मौत हो जाती है, जिसके बाद तीनों दोस्त मिलकर उसकी आखिरी इच्छा पूरी करने की कोशिश करते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >