Sonali Bendre ने सालों बाद राज ठाकरे संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उनकी पत्नी और मेरी…

Sonali Bendre: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के साथ वर्षों पहले प्रेम संबंधों की अफवाहों को खारिज कर दिया है. उन्होंने लोगों की ओर से इस तरह की अफवाहें फैलाने पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि इन सबमें परिवार शामिल होते हैं. दरअसल राज ठाकरे के साथ उनके अफेयर होने की अफवाहें तब उड़ी, जब दोनों का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ.

Sonali Bendre: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की सुंदरता के फैंस कायल हैं. 90 दशक की एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया है और उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा भी है. अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के साथ वर्षों पहले प्रेम संबंधों की अफवाहों पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि हमारा कोई रिश्ता नहीं था, ये बातें महज अफवाह है.

सोनाली बेंद्रे ने राज ठाकरे संग लिंकअप की अफवाहों पर किया रिएक्ट

दरअसल बीते दिनों एक क्लिप वायरल हुई. जिसको देखकर नेटिजन्स अटकले लगाने लगे कि सालों पहले राज ठाकरे का सोनाली पर क्रश था. एएनआई से बातचीत में बेंद्रे ने कहा, “क्या उन्होंने… मुझे इस पर संदेह है.” जहां तक वीडियो की बात है, तो “मैं अपनी बहन से बात कर रही थी, जो वहीं मौजूद थी.” सोनाली बेंद्रे ने आगे कहा, “मुझे नहीं पता. मुझे लगता है कि जब लोग इस तरह से बात करते हैं, तो यह बहुत अच्छा नहीं लगता. इन गॉसिप में परिवार और लोग सब शामिल हो जाते हैं.”

राज और सोनाली के परिवार के बीच है सालों पुराना रिलेशन

उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच संबंध दशकों पुराने हैं. एक्ट्रेस ने आगे कहा, “इस तथ्य के अलावा कि मेरे जीजा जो एक क्रिकेटर हैं और इसलिए राज के चचेरे भाई के साथ क्रिकेट खेलते थे… बहन के पति और वे हमेशा एक साथ खेलते थे. दूसरी बात, मेरी बहन की सास रामनारायण रुइया कॉलेज में अंग्रेजी साहित्य पढ़ाती थीं, जहां से मैं हूं.”

राजनीति में कदम नहीं रखना चाहती सोनाली बेंद्रे

अभिनेत्री ने आगे यह भी बताया कि राज ठाकरे की पत्नी और उनकी मां और मेरी मासी काफी अच्छे दोस्त थे, तो आना जाना होता ही था. राज की सास ने मुझे 10 दिनों तक अपने पास भी रखा था, क्योंकि हमलोग एक परिवार के जैसे हैं. राजनीति में उनकी रुचि के बारे में पूछे जाने पर, ‘दिलजले’ अभिनेत्री ने किसी भी राजनीतिक महत्वाकांक्षा से दृढ़ता से इनकार किया.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ हिट होगी या फ्लॉप? करेगी तगड़ी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >