Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी- जहीर के वेडिंग सेलिब्रेशन हुए शुरू, सामने आई फैमिली फोटो

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा की प्री वेडिंग फेस्टिविटीज हुई शुरू, परिवार के साथ शेयर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें.

Sonakshi Sinha Wedding: मशहूर बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा कल अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. ऐसे में अब उनके प्री वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुके हैं, और हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. दोनों बेहद ही खूबसूरत लुक्स में नजर आए और तस्वीर में उनके साथ उनके परिवार के लोग और दोस्त भी शामिल थे.

बैचलर पार्टी से हुई थी प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत

कुछ दिनों पहले, सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी बैचलर पार्टी थ्रो की थी और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जमकर बैचलर पार्टी की तस्वीरों को शेयर किया था. बैचलर पार्टी में सोनाक्षी की दोस्त एवं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हुमा कुरेशी भी नजर आई थी. बता दें कि बीते दिनों से सोनाक्षी के परिवार की ओर से इस शादी को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही थी लेकिन बीते दिन सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद अपने होने वाले दामाद के साथ तस्वीरें खिंचवाई और मीडिया के सामने ये जाहिर कर दिया कि उन्हें इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है और उनका आशीर्वाद उनकी बेटी के साथ है.

Also Read: Kota Factory Season 3 Review: जीतू भईया लेकर आए हैं इमोशंस का रोलर कोस्टर, जानते हैं यूजर्स को कैसी लगी सीरीज

सात सालों से साथ हैं सोनाक्षी- जहीर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान के रिश्ते की बात करें तो ये जानकारी आ रही है कि पिछले 7 सालों से वे लोग एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, बीते सालों में कई बार सोनाक्षी के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हुई थी लेकिन सोनाक्षी ने हमेशा आपके रिश्ते को निजी रखा था. बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात सलमान खान के एक पार्टी में हुई थी और वहीं से शुरू हुई दोस्ती के बाद उन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और अब 23 जून को दोनों हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

Also Read: Sonakshi Sinha Wedding: पहली बार अपने होने वाले दामाद के साथ नजर आए शत्रुघ्न सिन्हा, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >