क्या शादी के सिर्फ 2 हफ्ते बाद ही प्रेग्नेंट हुईं सोनाक्षी सिन्हा, एक्ट्रेस बोलीं- वह हॉस्पिटल नहीं जा सकती क्योंकि…

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर रिएक्ट किया. उन्होंने इसपर बात की. पिछले महीने ही सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से शादी किया था.

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सिविल मैरिज की. उसके बाद न्यूली वेड कपल ने एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के सेलेब्स शामिल हुए. कपल इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं. साथ ही फोटोज भी फैंस के साथ पोस्ट कर रहे हैं. इस बीच सोनाक्षी अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म काकुडा के प्रमोशन में भी लगी हुई है. इस दौरान एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी रूमर्स को लेकर बात की.

क्या मां बनने वाली हैं सोनाक्षी सिन्हा

कॉमेडी हॉरर फिल्म काकुडा जी5 पर रिलीज होने वाली है और उसमें सोनाक्षी सिन्हा के अलावा रितेश देशमुख, साकिब सलीम है. फिल्म के प्रमोशन के दौरान जूम के साथ बातचीत में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी रूमर्स को लेकर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि शादी के बाद सिर्फ एक बदलाव आया है कि वह हॉस्पिटल नहीं जा सकती, क्योंकि जैसे ही वो बाहर निकलती है, लोगों को लगता है कि वो प्रेग्नेंट हैं.

Also Read: जहीर-सोनाक्षी की शादी का अनसीन वीडियो शत्रुघ्न सिन्हा ने किया शेयर, मंत्रोच्चारण के बीच हाथ जोड़े दिखा कपल

Also Read: बहन सोनाक्षी सिन्हा की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए भाई लव सिन्हा, कहा- समय दो वजह बता दूंगा

फिल्म काकुडा जी5 पर इस दिन होगी रिलीज

फिल्म काकुडा आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि साकिब सलीम, इंदिरा यानी सोनाक्षी सिन्हा से प्यार करता है. वो शादी करते हैं और रतोडी गांव चले जाते हैं, लेकिन काकुडा से शापित होते है. अपनी शादी की रात सनी 7:15 बजे काकुडा के लिए छोटा दरवाजा खोल नहीं पाता, जिसके बाद काकुडा भूत घर के मुखिया को सजा देता है. वो भूत उसकी पीठ पर एक कूबड़ बना देता है और तेरहवे दिन तक बढ़ता है उसकी मौत हो जाती है. जिसके बाद इंदिरा, रितेश देशमुख की मदद लेती है, जो भूत भागता है. फिल्म 12 जुलाई को जी5 पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Also Read: Sonakshi-Zaheer के रिसेप्शन में दिखा सलमान का स्वैग, ढोल की थाप पर न्यूली वेड कपल के साथ काजोल ने किया डांस, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >