Sonakshi Sinha: क्या शादी के 5 महीने बाद प्रेग्नेंट हुई सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- मैं बस…

सोनाक्षी सिन्हा कुछ महीनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में है. अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ती हुए बताया है कि वह प्रेग्नेंट है या नहीं. जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा.

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने इसी साल जून में शादी कर ली. कपल ने एक-दूसरे को सात साल तक डेट किया और उसके बाद उन्होंने शादी की. शादी के बाद से ही लवबर्ड्स खबरों में छाए हुए हैं. कुछ महीने पहले ही दोनों को एक क्लिनिक के बाहर देखा गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबरें आने लगी. अब सोनाक्षी ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर क्या बोलीं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने कर्ली टेल्स के संग बातचीत में कहा कि, मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं. मैं बस मोटी हो चुकी हूं. एक दिन तो जहीर को किसी ने मुबारकबाद दे दी. क्या हम अपनी शादी को एंजॉय कर नहीं कर सकते. हम लोग घूमने में बिजी है. हम लोग मौज-मस्ती कर रहे हैं और लोगों के लंच और डिनर खत्म ही नहीं हो रहे. जहीर इकबाल फिर कहते हैं, हमारी एक फोटो थी, जिसमें हमने अपने डॉग को लिया था. उसके बाद लोगों ने बात बनानी शुरू कर दी कि यह प्रेग्नेंट है. मैं सोच रही थी कि यह कैसे संबंधित है? तभी सोनाक्षी ने कहा, लोग क्रेजी पागल हैं.

23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रचाई थी शादी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने एक-दूसरे को सात साल डेट करने के बाद एक निजी समारोह में 23 जून को शादी की. उनकी शादी में दोनों के परिवार वाले और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए. शादी के बाद कपल ने रिस्पेशन रखा था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की. इसमें रेखा, सलमान खान, अदिती राव हैदरी, हुमा कुरैशी, आदित्य रॉय कपूर जैसे सेलेब्स शामिल हुए.

Also Read- Baaghi 4 में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, टाइगर श्रॉफ की बनेगी हीरोइन, यूजर्स बोले- मचेगा बवाल

Also Read- Aaliyah Kashyap Reception: रिसेप्शन में बहुत ही अलग लुक में दिखी अनुराग कश्यप की बेटी, इन सितारों ने लूटी महफिल, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >